नशा मुक्ति के संदेश के साथ पुलिसकर्मियों ने लगाई दौड़:भागलपुर में पुलिस सप्ताह के दूसरे दिन जागरूकता रैली; युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

भागलपुर में पुलिस सप्ताह के दूसरे दिन सोमवार सुबह नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। ललमटिया पुलिस प्रशिक्षण केंद्र से जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल हुए। दौड़ के दौरान पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने ‘नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो’ और ‘नशा मुक्त समाज, सुरक्षित भविष्य’ का संदेश दिया। जागरूकता दौड़ पुलिस केंद्र परिसर में जाकर संपन्न हुई। लोगों से नशा छोड़ने की अपील इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि नशा समाज के लिए एक गंभीर समस्या है, जो विशेषकर युवाओं के भविष्य को प्रभावित करती है। नशा सामाजिक और पारिवारिक ताने-बाने को कमजोर करता है। युवाओं को विशेष रूप से नशे से दूर रहकर सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने की जरूरत है। पुलिस का उद्देश्य केवल कानून लागू करना ही नहीं, बल्कि समाज को जागरूक और सुरक्षित बनाना भी है। पुलिस सप्ताह के दौरान जनसंपर्क बढ़ाने और समाज में विश्वास कायम करने का प्रयास किया जा रहा है। नशे के काले कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जाएगा। अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि वे नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों के साथ प्रशिक्षु जवानों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। दौड़ के जरिए न केवल फिटनेस का संदेश दिया गया, बल्कि स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प भी दोहराया गया। पुलिस सप्ताह के तहत आने वाले दिनों में भी विभिन्न सामाजिक और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


https://ift.tt/aJP2Mlu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top