DniNews.Live

नव संवत्सर पर श्रद्धा गोल्ड स्टार मेरठ की सभा आयोजित:महाकालेश्वर मंदिर में भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

मेरठ में नव संवत्सर के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। गोल्ड स्टार मेरठ द्वारा महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित भव्य धार्मिक सभा ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष रीना सिंगल ने की, जबकि सचिन एवं अंजू अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। भजन-कीर्तन का मुख्य आकर्षण शशि अरोड़ा एवं उनकी टीम रही, जिनकी प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कान्हा जी, देवी मां और श्रीराम के भजनों पर उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया, जिससे पूरा परिसर भक्ति रस में सराबोर हो गया। इस आयोजन को सफल बनाने में नीना गुप्ता, दीपा, रेनू, अंशु, पारुल, बबीता, निशा, सुनीता, प्रियांशी, छवि, विनीता, नीरू, मोनिका, मंजू, डिंपल, ममता और रूपाली सहित कई सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक-दूसरे को नव संवत्सर की शुभकामनाएं दीं और समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *