DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नवी मुंबई से सोना लूट के आरोपी मुजफ्फरपुर से अरेस्ट:बिहार STF, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई; 22 दिसंबर को हुई थी 2.62 करोड़ की लूट

बिहार एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने नवी मुंबई में हुई करोड़ों की सोना लूट के मामले में मुजफ्फरपुर से दो आरोपियों अरेस्ट किया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी बेला थाना क्षेत्र से की गई है। आरोपियों के पास से बिहार एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच ने लूटे गए कई आभूषण भी बरामद किए गए हैं। घटना नवी मुंबई के नेरुल स्थित ‘संगम गोल्ड ज्वेलर्स’ (सेक्टर-42 सी-वुड) से संबंधित है। बीते 22 दिसंबर 2025 को अपराधियों ने इस शोरूम में धावा बोलकर लगभग 2 करोड़ 62 लाख 26 हजार रुपए मूल्य के सोने के आभूषण लूट लिए थे। इस वारदात के बाद नवी मुंबई के एनआरआई सागरी पुलिस स्टेशन में कांड संख्या 469/25 भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। वारदात को अंजाम देकर मुजफ्फरपुर आ गए थे आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए बिहार भाग गए थे। मुंबई क्राइम ब्रांच ने तकनीकी सर्विलांस और वैज्ञानिक जांच के आधार पर बिहार एसटीएफ से संपर्क किया। सूचना मिली कि आरोपी मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र में छिपे हुए हैं। इसके बाद, दोनों राज्यों की पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संयुक्त छापेमारी की और घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान रामानंद यादव उर्फ आनंद यादव और रामजन्म गोंड के रूप में हुई है। रामानंद यादव उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जबकि रामजन्म उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला है। आरोपियों के पास से लूट के आभूषण बरामद गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की और तलाशी ली, तो उनके पास से लूट का काफी सामान बरामद हुआ। आरोपियों के पास से सोने के 2 हार, लॉकेट के साथ सोने की 2 चेन, कान के चार झुमके, 2 मोबाइल बरामद किया गया। ट्रांजिट रिमांड पर ले गई मुंबई पुलिस गिरफ्तारी के बाद मुजफ्फरपुर में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं और कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मुंबई रवाना हो गई, जहाँ उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी ताकि लूट के शेष आभूषणों और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने अंतरराज्यीय अपराधी गिरोहों को कड़ा संदेश दिया है।


https://ift.tt/JjMZ41h

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *