DniNews.Live

नवी मुंबई-वाराणसी के बीच नई विमान सेवा शुरू:अकासा एयर ने रविवार से शुरू की दूसरी दैनिक उड़ान

नवी मुंबई और वाराणसी के बीच हवाई सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अकासा एयर ने रविवार से दोनों शहरों के बीच अपनी एक और नई विमान सेवा की शुरुआत की है। पहले ही दिन यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला। फ्लाइट संख्या क्यूपी 2021 से 162 यात्री वाराणसी पहुंचे। वहीं वापसी में फ्लाइट संख्या क्यूपी 2022 से 160 यात्रियों ने वाराणसी से नवी मुंबई के लिए उड़ान भरी। एयरलाइंस के अधिकारियों के अनुसार नई फ्लाइट क्यूपी 2021 नवी मुंबई से सुबह 11:00 बजे उड़ान भरेगी जो दोपहर 01:20 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। वापसी में यही फ्लाइट क्यूपी 2022 बनकर दोपहर 01:55 बजे वाराणसी से एयरपोर्ट से प्रस्थान करेगी जो 16:15 बजे नवी मुंबई पहुंचेगी। यह विमान सेवा सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेगी। इस नई फ्लाइट के शुरू होने से अब वाराणसी और नवी मुंबई के बीच अकासा एयर की दो रोजाना उड़ानें हो गई हैं। पहले से चल रही फ्लाइट क्यूपी 2001 सुबह 07:50 बजे नवी मुंबई से उड़ान भरकर 10:00 बजे वाराणसी आती है। वहीं, शाम को फ्लाइट क्यूपी 2004 रात 19:55 बजे वाराणसी से उड़कर 22:10 बजे नवी मुंबई पहुंचती है। इस हवाई रूट पर अकासा एयर की दो विमान सेवा प्रारंभ हो जाने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *