नवादा के रोह थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। बंशीचक–मनुआचक मोड़ के पास हुई दुर्घटना में 21 वर्षीय एकलव्य कुमार की मौत हो गई। एकलव्य मड़रा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार मांझी के इकलौते पुत्र थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर जैसे पहाड़ टूट पड़ा है। दलिया (ट्रैक्टर-ट्रॉली) का चक्का खुला प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब सड़क पर चल रही एक दलिया (ट्रैक्टर-ट्रॉली) का चक्का अचानक खुल गया। तेज रफ्तार में घूमता हुआ चक्का सीधे एकलव्य कुमार की चपेट में आ गया। घटना इतनी तेज थी कि एकलव्य सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चार महीने पहले ही हुई थी शादी एकलव्य की शादी चार महीने पहले ही हुई थी। परिवार के लोग बार-बार यही कह रहे हैं घर का इकलौता चिराग बुझ गया। अभी तो उसकी जिंदगी शुरू ही हुई थी। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। एकलव्य परिवार के एकमात्र सहारा थे, जिससे इस हादसे ने उनका भविष्य पूरी तरह बदल दिया। थाना प्रभारी पहुंचे मौके पर घटना की सूचना मिलते ही रोह थाना प्रभारी अविनाश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना कैसे हुई, इसमें लापरवाही किसकी थी, ट्रैक्टर-ट्रॉली की स्थिति क्या थी—इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। लोग बोले- ऐसी घटनाएं रोकने के लिए सख्ती जरूरी एकलव्य की मौत से मड़रा गांव में मातम है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खराब वाहनों पर कार्रवाई हो। ट्रैक्टर-ट्रॉली की फिटनेस जांच अनिवार्य हो। सड़क पर सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू किया जाए। लोगों का कहना है कि यदि वाहन की समय पर जांच होती तो एक युवा की जान बच सकती थी।
https://ift.tt/fytCe2g
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply