नवादा में जिलास्तरीय युवा उत्सव 2025 के तहत राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में विज्ञान मेले का सफल आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभू शरण पांडे, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी डॉ. राजकुमार सिन्हा, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनय कुमार चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। युवाओं ने प्रदर्शित किए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के मॉडल इस विज्ञान मेले में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 15 से 19 आयु वर्ग के युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़ी कई रोचक परियोजनाएँ और मॉडल प्रदर्शित किए। वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने वाला आयोजन जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभू शरण पांडे ने उद्घाटन अवसर पर कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार ही वास्तविक प्रगति की आधारशिला हैं। उन्होंने ऐसे आयोजनों को छात्रों में शोध प्रवृत्ति, जिज्ञासा और नवोन्मेषी सोच को बढ़ावा देने वाला बताया। अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी डॉ. राजकुमार सिन्हा ने बच्चों के वैज्ञानिक प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा कि ये उनके भविष्य को अनुसंधान के क्षेत्र में नई दिशा देंगे। उत्कृष्ट परियोजनाओं को किया गया पुरस्कृत पदाधिकारियों और शिक्षकों के सामूहिक अवलोकन के आधार पर उत्कृष्ट परियोजनाओं को पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार: पशुधन के क्षेत्र में नवाचार संबंधी खोज के लिए राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, नवादा के छात्रों रौशन राज, सबुही क़ौसर, शैफाली, आन्या सिन्हा और शशि कांत कुमार को प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार: कार्बन उत्सर्जन निवारण मॉडल के लिए आयुष रंजन, नितीश कुमार, दीपक कुमार, निमिष नंदन और सूरज कुमार को मिला। तृतीय पुरस्कार: इंटर स्कूल, चांदीनोवां के राजा बाबू कुमार और विकास कुमार को फोटोसिंथेसिस मॉडल के लिए दिया गया। प्राचार्य ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनय कुमार चौधरी ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दैनिक जीवन से जुड़े प्रोजेक्ट मानव कल्याण में उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विज्ञान का उपयोग समाज और मानवता के हित में होना अत्यंत आवश्यक है।
https://ift.tt/yr3nvbP
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply