DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नवादा में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज:14 मार्च को लगेगा, सुलह होने जैसे विवादों पर फोकस

नवादा में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक सुलहनीय मामलों का निपटारा करना है। यह आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर हो रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष के मार्गदर्शन में तैयारियां की जा रही हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के सचिव ने बताया कि सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है। जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ भी बैठकें आयोजित की जा रही हैं, ताकि शत-प्रतिशत नोटिसों की तामील सुनिश्चित की जा सके। इसके लिए थानों में नोटिस भेजे जा रहे हैं। जिला अधिवक्ता संघ, नवादा और एडवोकेट एसोसिएशन, नवादा से भी सहयोग की अपेक्षा की जा रही है। उनसे आवश्यक विचार-विमर्श भी किया जा रहा है। इस बार सुलहनीय वादों का अधिकतम निपटारा होने की उम्मीद है।


https://ift.tt/qUc7fFe

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *