नवादा में लोक आस्था का महापर्व छठ 25 अक्टूबर से नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ, जो 28 अक्टूबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न होगा। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए संयुक्त आदेश जारी किया है। इस अवसर पर जिले के 299 महत्वपूर्ण एवं अतिमहत्वपूर्ण घाटों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह तैनाती विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए की गई है। छठ पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था के संधारण एवं त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए समाहरणालय सभागार में एक जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष 26 अक्टूबर, 2025 से पर्व की समाप्ति तक निरंतर कार्यरत रहेगा। इसके अतिरिक्त, शोभिया छठ घाट एवं गढ़पर छठ घाट पर भी दो अस्थायी नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं, जहाँ प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। अनुमंडल एवं थाना स्तर पर भी नियंत्रण कक्षों की व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित समन्वय स्थापित किया जा सके। नियंत्रण कक्षों के संपर्क सूत्र निम्नलिखित हैं: 1. जिला नियंत्रण कक्ष, नवादा – 📞 06324-212261 2. पुलिस नियंत्रण कक्ष, नवादा – 📞 06324-212263 3. अनुमंडल नियंत्रण कक्ष, नवादा सदर – 📞 06324-212238 / 9135272355 4. अनुमंडल नियंत्रण कक्ष, रजौली – 📞 8789961655 5. स्वास्थ्य विभाग नियंत्रण कक्ष, नवादा – 📞 8539969875 / 9135899957 6. स्वास्थ्य विभाग नियंत्रण कक्ष, रजौली – 📞 7903777730 7. अग्निशामक नियंत्रण कक्ष, नवादा – 📞 06324-212586 8. विद्युत प्रमंडल नियंत्रण कक्ष, नवादा – 📞 7033095811 9. विद्युत प्रमंडल नियंत्रण कक्ष, रजौली – 📞 7369001361 10. मद्य निषेध नियंत्रण कक्ष, नवादा – 📞 8544424181 11. थाना नियंत्रण कक्ष – संबंधित थाना प्रभारी का फोन नंबर जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पर्व के दौरान अनुशासन, स्वच्छता एवं आपसी सद्भाव बनाए रखें। किसी भी प्रकार की सूचना या शिकायत के लिए अपने नजदीकी नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।
https://ift.tt/HR83Oa7
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply