DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नवादा में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती मनाई गई:ट्रैफिक DSP ने माला पहनाकर दी श्रद्धांजलि, विचारों पर चर्चा के साथ हुआ कार्यक्रम

नवादा में 3 दिसंबर को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। यह आयोजन अंबेडकर पुस्तकालय में हुआ, जिसमें पुष्प अर्पण, माल्यार्पण और उनके विचारों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेताजी सुभाष चंद्र बोस ब्रिगेड के अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी मनीष कुमार सिन्हा ने की। यातायात डीएसपी अभिषेक कुमार ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को एक महान विभूति बताते हुए कहा कि उनकी जयंती मनाना गर्व का क्षण है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने लगातार 2 पूर्ण कार्यकाल पूरे किए समाजसेवी मनीष सिन्हा ने बताया कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले और एकमात्र राष्ट्रपति थे, जिन्होंने लगातार 2 पूर्ण कार्यकाल पूरे किए। इस अवसर पर नेताजी सुभाष ब्रिगेड के कई कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। ‘एग्जामिनी बेटर दैन एग्जामिनर’ शब्द का प्रयोग किया गया था 40 वर्षों से सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन प्रसाद ने जानकारी दी कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद 1934, 1939 और 1947 में तीन बार कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर रहे थे। जेपी सेनानी मनोहर पासवान ने उन्हें ऐसी महान शख्सियत बताया जिनके लिए ‘एग्जामिनी बेटर दैन एग्जामिनर’ शब्द का प्रयोग किया गया था। 12 सालों तक प्रथम राष्ट्रपति का पद संभाला नोटरी मजिस्ट्रेट भरत भूषण सिन्हा उर्फ फनी सिन्हा ने बताया कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 26 जनवरी 1950 से 13 मई 1962 तक लगभग 12 सालों तक प्रथम राष्ट्रपति का पद संभाला। सामाजिक कार्यकर्ता निजाम खान कल्लू नेता ने शहर में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की सार्वजनिक प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। चित्रांश प्रेस के मालिक कंचन कुमार सिन्हा ने कहा कि वर्तमान परिवेश में लोग डॉ. राजेंद्र प्रसाद के योगदान को भूलते जा रहे हैं। शिक्षाविद अयोध्या पासवान ने पूर्व राष्ट्रपति को विद्वता का प्रतीक बताया। जयंती में हर साल उपस्थित रहने का वादा किया सामाजिक कार्यकर्ता रजनीश कुमार अकेला ने डॉ राजेंद्र प्रसाद के योगदान को कभी ना भूलने वाला योगदान बताया और कहा कि राजेंद्र बाबू का अनुसरण हर भारतीयों को करना चाहिए, सामाजिक कार्यकर्ता चंदन चौधरी ने डॉ राजेंद्र प्रसाद को युग पुरुष बताते हुए उनकी जयंती में हर साल उपस्थित रहने का वादा किया।


https://ift.tt/weKEUJQ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *