DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नवादा में जदयू के चार प्रखंडों में संगठनात्मक चुनाव निर्विरोध संपन्न

भास्कर न्यूज | नवादा जिले के गोविंदपुर, सिरदला, मेसकौर एवं अकबरपुर प्रखंडों में रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) का संगठनात्मक चुनाव शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध संपन्न हुआ। चारों प्रखंडों में सर्वसम्मति से अध्यक्षों का चयन किया गया।प्रखंड गोविंदपुर से शोभा कुमारी, सिरदला से प्रदीप यादव उर्फ छोटू, मेसकौर से राजेश कुमार उर्फ उमेश यादव तथा अकबरपुर से विनोद कुमार वर्मा को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। सभी का निर्वाचन सर्वसम्मति से होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जिला पर्यवेक्षक इंजीनियर शंभू शरण ने नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों, प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के न्याय के साथ विकास के मंत्र में कार्यकर्ताओं की आस्था का परिणाम है। उन्होंने कहा कि चारों प्रखंडों के कार्यकर्ताओं ने कर्मठ और मजबूत साथियों को सर्वसम्मति से नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी हरि कृपाल ने कहा कि संगठन में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष चुना गया है, जिससे पार्टी और मजबूत होगी। वहीं, नवादा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी ने बताया कि जिले के 13 प्रखंडों में अब तक निर्विरोध चुनाव संपन्न हो चुके हैं और शेष प्रखंडों में भी सर्वसम्मति से चुनाव कराने के प्रयास जारी हैं। नेताओं ने विश्वास जताया कि संगठन की यह एकजुटता आगामी दिनों में पार्टी को और सशक्त बनाएगी।सभी प्रखंडों अध्यक्षों के निर्विरोध निर्वाचित किए जाने पर नवादा सदर प्रखंड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवल चौहान,रोह प्रखंड अध्यक्ष विकास सिंह,नरहट प्रखंड अध्यक्ष गुलशन कुमार,रजौली प्रखंड अध्यक्ष दिलीप सिंह, जदयू नेता शशि कुमार शेष ,जयशंकर चंद्रवंशी ,सोनू राज आदि ने बधाई दी।


https://ift.tt/36CXbc4

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *