DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नवादा में कार्यकर्ताओं ने नियुक्ति पर जताई खुशी:नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बांटी मिठाई

बिहार सरकार के मंत्री और छत्तीसगढ़ के प्रभारी नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के बाद नवादा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जश्न मनाया। भाजपा और अधिक सशक्त होगी-अनिल मेहता भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने इस नियुक्ति को पार्टी के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन का संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण पार्टी को देशभर में नई ऊर्जा देगा। मेहता ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में भाजपा और अधिक सशक्त होगी तथा जनसेवा के कार्यों को गति मिलेगी। जिलाध्यक्ष मेहता ने यह भी कहा कि नवादा सहित पूरे बिहार के कार्यकर्ता नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे। इस मौके पर ये रहे मौजूद इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रताप रंजन, जिला महामंत्री अरविंद गुप्ता और नंदकिशोर चौरसिया, नवादा विधानसभा संयोजक अभिजीत कुमार, उपाध्यक्ष तेजस सिन्हा और मुकेश कुमार, मीडिया प्रभारी गुलशन कुमार, मनोज कुमार, गौतम भारती, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजित शंकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष माधुरी वर्णवाल, महावीर चंद्रवंशी, प्रेम चंद्र पटियाला सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


https://ift.tt/PmM7jnf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *