DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नवादा में ई-रिक्शा से 45 बोतल शराब जब्त:2 स्मगलर गिरफ्तार, न्यू एरिया के आसपास के इलाकों में पहुंचाता था

नवादा उत्पाद विभाग ने होली से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ई-रिक्शा से भारी मात्रा में शराब जब्त की है। इस दौरान दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सुमन कुमार नामक व्यक्ति लाल रंग के ई-रिक्शा से शराब लेकर मंगर बीघा की तरफ आने वाला है। इस सूचना के आधार पर टीम ने मंगर बीघा पुल के पास घेराबंदी की। टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया जब ई-रिक्शा वहां पहुंचा और टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, तो चालक और एक अन्य व्यक्ति रिक्शा छोड़कर भागने लगे। हालांकि, टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। ई-रिक्शा की तलाशी लेने पर सवारी बैठाने वाली सीट के पावदान के पास रखे दो झोलों और एक पिट्ठू बैग से रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की की 750 एमएल की 21 बोतलें और 375 एमएल की 24 बोतलें बरामद हुईं। कुल 45 बोतलें जब्त की गईं, जिनकी मात्रा 24.750 लीटर है। शराब झारखंड से ला रहा था गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुमन कुमार (उम्र 23), पिता गोरेलाल यादव, ग्राम बड़ेसरा, थाना नारदीगंज, जिला नवादा के रूप में हुई। वाहन चालक ने अपना नाम शशि कुमार (उम्र 21), पिता मदन प्रसाद यादव, ग्राम राजेंद्र नगर, थाना नगर, जिला नवादा बताया। पूछताछ में चालक शशि कुमार ने बताया कि वह करीब एक महीने से सुमन कुमार के कहने पर बुधौल बस स्टैंड से शराब लोड कर न्यू एरिया के आसपास के इलाकों में पहुंचाता था। सुमन कुमार ने स्वीकार किया कि वह शराब झारखंड से ला रहा था। इस जांच अभियान का नेतृत्व अवर निरीक्षक मद्य निषेध न्यूटन ने किया।


https://ift.tt/fJ17wBl

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *