मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख महिला लाभार्थियों को ₹1,000 करोड़ की राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की। प्रत्येक लाभार्थी को ₹10,000 की सहायता दी गई। इस राज्यव्यापी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नवादा के डीआरडीए सभागार में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की उपस्थिति में किया गया। प्रत्येक लाभार्थी को ₹10,000 की सहायता मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को उसकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके तहत प्रारंभिक सहायता के रूप में ₹10,000 उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रोजगार प्रारंभ करने के बाद आकलन के उपरांत महिलाओं को ₹2 लाख तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह योजना महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएगी, जिससे राज्य और देश के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। नवादा जिले की 18,148 महिलाओं को लाभ इस अवसर पर जीविका जिला परियोजना प्रबंधक चंदन कुमार सुमन ने जानकारी दी कि नवादा जिले की 18,148 महिला लाभार्थियों को आज ₹10,000 प्रति लाभार्थी की राशि डीबीटी(डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) के माध्यम से प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के 14 प्रखंड मुख्यालयों, 39 जीविका संकुल स्तरीय संघों और 1435 जीविका ग्राम संगठनों के स्तर पर किया गया। इस दौरान लगभग 1 लाख 32 हजार महिलाओं ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता डॉ. अनिल कुमार तिवारी, गोपनीय शाखा प्रभारी राजीव कुमार, सीनियर डिप्टी कलेक्टर अमरनाथ कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित रहीं।
https://ift.tt/SeR9nTj
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply