नवादा के मेसकौर में बुधवार को प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों पुराने भूमि विवाद से जुड़े अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई ADM न्यायालय के अतिक्रमण आदेश संख्या 2/2025 के आलोक में की गई। विवादित भूमि खुशबू रानी बनाम रविंद्र प्रसाद, बुधन प्रसाद, गुड्डू कुमार, प्रकाश यादव और अन्य पक्षकारों के बीच लंबे समय से चल रही थी। इसी जमीन को लेकर मारपीट का एक मामला भी न्यायालय में लंबित है। JCB का उपयोग कर अवैध निर्माण को हटाया गया अधिकार प्राप्त आदेश के बाद मेसकौर अंचल अधिकारी अभिनव राज के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में JCB का उपयोग कर अवैध निर्माण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिसे पुलिस ने पूरी सतर्कता के साथ नियंत्रित किया। अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराना अनिवार्य था अंचल अधिकारी अभिनव राज ने बताया कि न्यायालय से प्राप्त स्पष्ट निर्देशों के तहत अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराना अनिवार्य था। उन्होंने जोर दिया कि प्रशासन कानूनन मिलने वाले हर आदेश का पालन सुनिश्चित करेगा और किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों पर आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे अभिनव राज के अनुसार, कई सालों से लंबित इस विवाद का निपटारा होने के बाद यह कार्रवाई भूमि के सही उपयोग और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक थी। अंचल प्रशासन ने यह भी कहा कि क्षेत्र में ऐसे मामलों पर आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे और लोगों से कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करने तथा अवैध निर्माण से बचने की अपील की गई है।
https://ift.tt/ZOKcpYG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply