मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत राज्य की 10 लाख महिला लाभार्थियों को ₹10,000 प्रति लाभार्थी की दर से कुल ₹1,000 करोड़ की राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की। इस राज्यव्यापी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नवादा के डीआरडीए सभागार में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की उपस्थिति में किया गया। नवादा जिले में 18,148 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला, जबकि 1.32 लाख महिलाओं ने इसका सीधा प्रसारण देखा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को उसकी पसंद के रोजगार की शुरुआत के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके तहत प्रारंभिक सहायता के रूप में ₹10,000 उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रोजगार शुरू करने के बाद आकलन के उपरांत महिलाओं को ₹2 लाख तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह योजना महिलाओं को अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएगी, जिससे राज्य और देश के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। 10,000 प्रति लाभार्थी की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई इस अवसर पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक चंदन कुमार सुमन ने बताया कि नवादा जिले की 18,148 महिला लाभार्थियों को आज ₹10,000 प्रति लाभार्थी की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के 14 प्रखंड मुख्यालयों, 39 जीविका संकुल स्तरीय संघों और 1435 जीविका ग्राम संगठनों के स्तर पर किया गया। इस दौरान लगभग 1 लाख 32 हजार महिलाओं ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की। इस कार्यक्रम में अपर समाहर्ता डॉ. अनिल कुमार तिवारी, गोपनीय शाखा प्रभारी राजीव कुमार, सीनियर डिप्टी कलेक्टर अमरनाथ कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में जीविका दीदियाँ उपस्थित थीं।
https://ift.tt/tshpSRX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply