DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नवल चौहान फिर बने नवादा जदयू प्रखंड अध्यक्ष:पार्टी कार्यकर्ताओं ने निर्विरोध चुना, फूलमाला पहनाकर स्वागत किया

नवादा में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सांगठनिक चुनाव संपन्न हो गए हैं। इसमें नवल चौहान को एक बार फिर नवादा सदर प्रखंड का अध्यक्ष चुना गया है। उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया, जिस पर जदयू विधायक विभा देवी ने बधाई दी। नवादा सदर प्रखंड के जदयू सांगठनिक चुनाव नहर पर स्थित उत्सव मैरेज हॉल में आयोजित किए गए थे। यह चुनाव प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी हीरा लाल साव और प्रखंड पर्यवेक्षक शशि कुमार शेष की देखरेख में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। नवल प्रसाद चौहान को सर्वसम्मति से पुनः प्रखंड अध्यक्ष के रूप में चुना गया। निर्वाची पदाधिकारी और पर्यवेक्षक की उपस्थिति में नवादा की विधायक श्रीमती विभा देवी ने श्री चौहान को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर ब्रजेन्द्र कुशवाहा, जयशंकर चंद्रवंशी, प्रिंस प्रभात दांगी, नरेंद्र यादव, कुश चौहान, सिया शरण सहित सैकड़ों जदयू कार्यकर्ताओं ने नवल चौहान को माला पहनाकर और गुलाल लगाकर बधाई दी।


https://ift.tt/DzALUFB

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *