DniNews.Live

नवरात्र प्रथम दिन; माता-शैलपुत्री के दरबार में उमड़े आस्थावान, VIDEO:मां कुष्मांडा का स्वर्ण श्रृंगार, मंदिरों में लग रहे माता के जयकारे

धर्म की नगरी काशी में चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन माता के दर्शन को श्रद्धालु उमड़ पड़े हैं। वाराणसी में प्रथम दिन माता शैलपुत्री के दर्शन का विधान है। माता का अति प्राचीन मंदिर वरुणा नदी के तट पर अलईपुर में मौजूद हैं। जहां मंगला आरती के बाद से भक्त माता के दर्शन के लिए उमड़े हुए हैं। लंबी कतारें मंदिर तक पहुंच रही हैं। भक्त मंदिर का पट खुलने के बाद से दर्शन-पूजन कर रहे हैं। नवरात्रि की प्रथम आराध्य देवी देवी शैलपुत्री के अलईपुरा स्थित मंदिर के साथ ही काशी के सभी देवालयों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा हुआ है। दुर्गाकुंड स्थित माता कुष्मांडा का आज स्वर्ण श्रृंगार किया गया। साथ ही गौरी पूजन के तहत पहले दिन गायघाट स्थित हनुमान मंदिर में विराजमान प्रथम गौरी मुख निर्मालिका गौरी के दर्शन पूजन करने के लिए भक्त पधार रहे हैं। दूसरी ओर गंगा घाटों पर पूजापाठ कर सनातनधर्मी नवसंत्वसर का स्वागत कर रहे हैं। श्रीविद्या मठ के सामने केदार घाट पर शंकराचार्य स्वमी अविमुक्तेश्वरानंद ने पंचांग जारी किया तो दशाश्वमेध घाट पर नमामि गंगे ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। वहीं बटुकों ने नव संवत्सर के स्वागत में योगाभ्यास केदार घाट पर किया। ऊपर फोटो पर क्लिक कर देखिए VIDEO… काशी में चैत्र नवरात्र की तस्वीरों में देखिए धूम…

Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *