DniNews.Live

नवरात्र के सातवें दिन कालियावाला मंदिर में भक्तों की भीड़:श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि की मन्नत, सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मी तैनात

बिजनौर के धामपुर क्षेत्र में चैत्र नवरात्र के सातवें दिन कालियावाला मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बुधवार को मां दुर्गा के रानी स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में साते का मेला भी आयोजित किया गया। वहीं सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय भजनों और जयकारों से गूंज उठा, जिससे वातावरण श्रद्धा से ओत-प्रोत हो गया। देखिए 2 तस्वीरें… व्रतधारी भक्तों ने पूरे विधि-विधान के साथ माता की पूजा कर प्रसाद अर्पित किया। मंदिर परिसर में लगे साते के मेले में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने मेले का आनंद लिया और विभिन्न दुकानों पर खरीदारी की। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। मंदिर के पुजारी रवि कुमार ने बताया कि कालियावाला मंदिर एक ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिर है। उन्होंने कहा कि जो भी भक्त यहां सच्चे मन से मन्नत मांगता है, माता उसकी मनोकामना अवश्य पूरी करती हैं। सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालु माता का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *