![]()
नवरात्र के पहले दिन बबीता चौहान ने किया कन्या पूजन:बच्चियों का कर कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की, 9 दिनों तक होंगे विभिन्न विभागों के कार्यक्रम
चैत्र नवरात्र के शुभारंभ पर शहर में महिला सशक्तिकरण और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में सूर सदन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान शामिल हुईं। वहीं शक्ति-समृद्धि योजना की प्रर्दशनी का भी अवलोकन किया। सूरसदन प्रेक्षागृह में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका अवलोकन डॉ. बबीता सिंह चौहान ने किया। ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ के तहत सूर सदन सभागार में कन्या जन्मोत्सव, गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। इस दौरान डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर पूरी तरह सजग है और उनके हित में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान 9 दिनों तक अलग-अलग विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, यहां लगातार 9 दिनों तक विभिन्न विभागों के कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। उन्होंने जानकारी दी कि इन आयोजनों में एक दिन चिकित्सा, एक दिन कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कार्यक्रम रखे गए हैं, ताकि महिलाओं को योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि नवरात्र के दौरान पंडालों में अधिक भीड़ रहती है, ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। आयोजकों के अनुसार नवरात्र के दौरान ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।
Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply