DniNews.Live

नवरात्रि में मांस-मदिरा दुकानों को बंद कराने की मांग:गोरखपुर में हिन्दू महासभा ने दिया ज्ञापन, बोले- खुले में बिक्री से लोगों को होती है असहजता

गोरखपुर में नवरात्रि के दौरान मांस और मदिरा की दुकानों को बंद कराने की मांग को लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने DM को ज्ञापन दिया है। संगठन ने कहा कि त्योहार के समय धार्मिक माहौल बनाए रखना जरूरी है, इसलिए प्रशासन को इस दिशा में कदम उठाना चाहिए। हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि नवरात्रि हिंदू समाज का महत्वपूर्ण पर्व है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग व्रत रखते हैं, माता दुर्गा की पूजा करते हैं और मंदिरों में दर्शन करने जाते हैं। ऐसे समय में पूरे जिले में शांत और धार्मिक वातावरण होना चाहिए, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
नवरात्रि के दौरान कुछ दिनों के लिए बंदी की मांग
ज्ञापन में कहा गया है कि कई जगहों पर मांस और मदिरा की दुकानें खुले में चलती हैं, जिससे आने-जाने वाले लोगों को दिक्कत होती है। खासकर नवरात्रि जैसे धार्मिक पर्व में इससे लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं और माहौल भी प्रभावित होता है। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि नवरात्रि के दिनों में मांस और मदिरा की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कराया जाए। उनका कहना है कि इससे त्योहार के दौरान अच्छा माहौल बना रहेगा और किसी तरह की अनावश्यक समस्या नहीं होगी। पूरे साल पर्दे में दुकान चलाने का सुझाव
हिन्दू महासभा ने यह भी सुझाव दिया है कि पूरे साल मांस और मदिरा की दुकानों को खुले में चलाने के बजाय पर्दे के अंदर चलाया जाए। इससे आम लोगों, खासकर महिलाओं और बच्चों को असहजता नहीं होगी और सामाजिक माहौल भी बेहतर रहेगा। संगठन ने DM से इस मामले में जल्द निर्णय लेने की अपील की है। साथ ही ज्ञापन की प्रतिलिपि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और नगर मजिस्ट्रेट को भी भेजी गई है, ताकि सभी स्तर पर इस पर ध्यान दिया जा सके और जल्द कार्रवाई हो सके।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *