DniNews.Live

नवरात्रि नवमी पर कृष्णा नगर में कन्या पूजन:संतान प्राप्ति की मन्नत पूरी होने पर परिवार ने किया आयोजन

नवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी के कृष्णा नगर स्थित संगम विहार कॉलोनी में नवमी के दिन श्रद्धा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। यहां कन्या पूजन का आयोजन बड़े ही विधि-विधान और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया और उन्हें सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया। घर में पूजा-अर्चना का माहौल बना रहा। कन्याओं के चरण धोकर उनका तिलक किया गया, चुनरी ओढ़ाई गई और प्रसाद स्वरूप हलवा-पूरी व चने का भोग लगाकर उन्हें खिलाया गया। इस दौरान पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल बना रहा और जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे। संतान प्राप्ति की कामना पूरी हुईं इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि यह पूजन एक परिवार की मन्नत पूरी होने के उपलक्ष्य में किया गया। आयोजनकर्ता कविता और वीरेंद्र ने बताया कि उन्होंने संतान प्राप्ति की कामना के साथ माता रानी से प्रार्थना की थी, जो अब पूरी हो गई है। अपनी इस खुशी और कृतज्ञता को व्यक्त करने के लिए उन्होंने कन्या पूजन का आयोजन किया। कविता ने कहा कि माता रानी की कृपा से हमारी मनोकामना पूरी हुई है। यह पूजन हमारे लिए आभार प्रकट करने का एक माध्यम है।वहीं वीरेंद्र ने बताया कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और परंपराएं भी जीवित रहती हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *