DniNews.Live

नवमी पर कासगंज में मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब:कासगंज में कन्या पूजन, हवन और दर्शन के साथ श्रद्धालुओं ने लिया मां का आशीर्वाद

कासगंज में चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। सुबह होते ही नगर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने लंबी कतारों में खड़े होकर मां के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। मंदिरों में जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कासगंज शहर के प्रसिद्ध मां चामुंडा मंदिर में सर्वाधिक भीड़ देखी गई। यहां हजारों श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन किए। भक्तों ने विधि-विधान से जलाभिषेक किया और हवन कुंड में आहुति देकर मनोकामनाएं मांगीं। मंदिरों में दर्शन का सिलसिला सुबह से शुरू होकर देर तक जारी रहा। नवमी के अवसर पर घर-घर में कन्या पूजन का विशेष महत्व रहा। व्रत रखने वाली महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं ने देवी स्वरूप कन्याओं और लांगुरों को भोजन कराया। उन्हें दान-दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से अपने व्रत पूर्ण किए। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। चामुंडा मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मुख्य द्वार से लेकर मंदिर परिसर तक पुलिस कर्मियों की तैनाती रही, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पूरे जनपद में हवन, पूजा और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के साथ नवरात्र पर्व का समापन भक्ति और आस्था के माहौल में संपन्न हुआ।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *