DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नप की नई इंजीनियरिंग : पक्की सड़क के ऊपर पेवर ब्रिक्स लगा बना रहे रोड

भास्कर न्यूज| टिकारी नगर परिषद ने सड़क के जीर्णोद्धार को लेकर नई इंजीनियरिंग लाई गई है। पक्की सड़क के जीर्णोद्धार की जगह सड़क के ऊपर पेवर ब्रिक्स लगाईं जा रही हैं। जो स्पष्ट तौर से सरकारी राशि का दुरुपयोग है। पक्की सड़क के ऊपर पेवर ब्रिक्स लगाकर नप की इस इंजीनियरिंग पर लोग सवाल भी खड़ा कर रहे हैं। नप द्वारा पेवर ब्रिक्स लगाने का कार्य विभागीय तौर पर कराया जाता है। जानकारी हो कि नप क्षेत्र के विश्व हिंदू परिषद के सामने से नप कार्यालय तक लगभग नौ लाख रुपये की लागत से पेवर ब्रिक्स लगाईं जा रही हैं। जबकि उक्त सड़क कुछ जगहों को छोड़ दें तो पूरी तरह से पक्की पीसीसी है। पेवर ब्रिक्स लगाने वाले मजदूर आसानी से रेत की एक हल्की सी परत रख पेवर ब्रिक्स लगाते जा रहे हैं। क्षेत्र के रहने वाले रितिक कुमार ने बताया कि नप क्षेत्र के अन्य जगह जहां आवश्यकता है वहां सड़क नहीं बना सकती है लेकिन सड़क के ऊपर सड़क बना रही है जो सीधे तौर पर सरकारी राजस्व की क्षति है। इन-इन जगहों पर लगाई पेवर ब्रिक्स रिकाबगंज बाड़ा, विवेकानंद कॉलोनी, राज स्कूल के समीप, पोस्ट ऑफिस के समीप, देवधरपुर कहते हैं अधिकारी ^नप कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार झा ने बताया कि ऐसी शिकायत पर जांच कराई जाएगी । यदि ऐसा निर्माण हो रहा है तो यह सरकारी राशि का दुरुपयोग है, जिसपर लगाम लगाई जाएगी।


https://ift.tt/VxgzrW5

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *