DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नदसेना में शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ:तिलैया नदी से कलश यात्रा निकाली गईं, 28 फरवरी तक चलेगा आयोजन

नवादा जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र स्थित नदसेना गांव में शुक्रवार को श्री श्री 1008 रुद्रात्मक शतचंडी महायज्ञ सह श्री शिव पंचायतन एवं श्री हनुमंत लाल प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। महोत्सव के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं और कन्याओं ने भाग लिया। यह कलश यात्रा गांव से शुरू होकर हिसुआ स्थित तिलैया नदी तक पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरा। इसके उपरांत, जयकारों के साथ श्रद्धालु जल लेकर यज्ञ स्थल पर लौटे। पूरे मार्ग में ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय माता दी’ के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। यज्ञाचार्य एवं कथावाचक पं. गोखले शास्त्री ने बताया कि यह महायज्ञ 20 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस अवधि के दौरान प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा और संध्याकाल में रासलीला प्रस्तुत की जाएगी। महोत्सव के तहत वेदी पूजन, मंडप प्रवेश, हवन, आरती और विभिन्न वैदिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। समापन दिवस पर पूर्णाहुति के साथ एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन समिति ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह है और सभी लोग इसके सफल आयोजन में सहयोग कर रहे हैं। समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करें।


https://ift.tt/DMxjrQp

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *