संभल में नगर हिंदू सभा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। यह विस्तार तीन दशक बाद हुआ है। इसमें अध्यक्ष और महामंत्री सहित कुल 51 लोगों को शामिल कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संरक्षक विष्णुशरण रस्तोगी की ओर से अध्यक्ष नरेश शुक्ला एवं महामंत्री गगन वार्ष्णेय को मनोनीत करने का प्रेस नोट जारी किया गया था। संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देर स्थित आर्य समाज मंदिर में नगर हिंदू सभा की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा पश्चिमी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, संभल के पूर्व विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद गुप्ता और डॉ. यूसी सक्सेना सहित शहर के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अध्यक्ष कमलकांत तिवारी ने 51 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की। इसके बाद सभी मनोनीत सदस्यों ने देश, धर्म और समाज के हित में कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. यूसी सक्सेना ने की, जबकि रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनंत कुमार अग्रवाल ने इसका संचालन किया। अध्यक्ष कमलकांत तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान और भविष्य में सभी धार्मिक त्योहारों और तीर्थों का संचालन सही ढंग से हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जब वह अध्यक्ष और शोभित गुप्ता महामंत्री थे, तब संगठन में कमी महसूस होने के कारण इसका विस्तार किया गया है और नए दायित्व सौंपे गए हैं, ताकि भविष्य में कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सकें। कमलकांत तिवारी ने नगर में फैल रहे भ्रामक प्रचार पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रचार के समाधान के लिए लोगों को जोड़ा गया है, ताकि समाज में किसी प्रकार की टूट-फूट या बिखराव न हो और कोई एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप न लगाए। उन्होंने सभी से मिलकर काम करने का आह्वान किया। कमलकांत तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति पद के लालच या स्वार्थवश पद ग्रहण करना चाहता है, तो यह हिंदू समाज में एक कुरीति फैलाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह पुरानी ऐतिहासिक ‘नगर हिंदू सभा, संभल’ है और जो लोग इसमें बिखराव या टूट-फूट की स्थिति पैदा कर रहे हैं, उन्हें सफल नहीं होने दिया जाएगा। कमलकांत तिवारी अध्यक्ष, शोभित गुप्ता महामंत्री, अरविंद सक्सेना, अनंत कुमार अग्रवाल, अनुराग गुप्ता अन्नू, संजय सांख्यधर, दीपक कुमार गुप्ता, सुभाष चंद्र शर्मा, संजीव कुमार शुक्ला, सौरभ गुप्ता उपाध्यक्ष, वैभव गुप्ता, मनोज मित्तल, नीतोश अग्रवाल सम्राट, टीकाराम भगत जी, उमेश श्रीमाली, महावीर सिंह सभासद, राजकुमार शर्मा मंत्री, प्रभाकर शुक्ला, महंत मुरली सिंह, पूरन सिंह त्यागी, सुबोध कुमार गुप्ता, सतीश कुमार शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, अमित वाष्र्णेय, संजय ठाकुर सह मंत्री, कैलाश चंद्र गुप्ता, नीरज भारद्वाज, शशि भूषण शास्त्री, राजीव भारद्वाज, हरनाम सिंह ठाकुर, सुभाष त्यागी संगठन मंत्री, अभिनंदन शर्मा कोषाध्यक्ष, गोपाल शर्मा आय व्यय निरीक्षक, सत्यवीर सिंह पाल, दुर्वेश सैनी, अजय कुमार शुक्ला प्रचार मंत्री, पीयूष गुप्ता सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। वहीं दीपक कुमार दुबे, संजीव दिवाकर, वंश ठाकुर, कमल दिवाकर, सतीश जाटव, साजन श्रीमाली, जौहरी सिंह, नितिन शर्मा, गंगा शरण शर्मा, अरविंद पवार, कुलदीप यादव, अर्जुन वाल्मीकि, आलोक भारती, गणेश शर्मा, अमरीश गुप्ता, जगदेव गुप्ता, सुमित सराफ, नीरज भारद्वाज, राजीव भारद्वाज, अनिल गुप्ता को सदस्य बनाया गया है।

Leave a Reply