DniNews.Live

नगर निगम ने मरकजी दारुल उलूम भवन किया कुर्क:पांच दिन में जमा करने होंगे बकाया 20.26 लाख वरना नीलाम होगी संपत्ति

वाराणसी के चौक थानाक्षेत्र के आदिविश्वेश्वर वार्ड के कुंदीगर टोला स्थित मकान संख्या सीके 39/24-25 को नगर निगम ने बुधवार को कुर्क कर दिया। मकान के ऊपर कुल 24 लाख 16 हजार 237 रुपए का टैक्स बकाया था। जिसे लेकर पूर्व में नोटिस दी गयी थी और कुर्की की चेतावनी दी गई थी। लेकिन भवन स्वामी ने सिर्फ 3.90 लाख रुपए ही जमा कराए। ऐसे में मरकजी दारुल उलूम के इस भवन को कुर्क कर नीलामी की चेतावनी जारी की गई है। भवन स्वामियों को अगले पांच दिन की मोहलत दी गई है। पांच दिन में यदि भवन स्वामी 20 लाख 26 हजार 237 रुपए नहीं जमा कराते हैं तो यह मकान नीलाम कर दिया जाएगा। इस सूचना के बाद से नगर निगम के बड़े बकायदारों में हड़कंप मचा हुआ है। मरकजी दारुल उलूम के पास है स्वामित्व जोनल अधिकारी कोतवाली ने बताया – संपत्ति कर के बड़े बकाएदारों के खिलाफ नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस क्रम में कोतवाली जोन के आदि विश्वेश्वर (कुंदीगर टोला) स्थित भवन संख्या सी.के. 39/24-25 को कुर्क कर दिया है। वहीं पांच दिनों में बकाया 20,26,237 रुपये का भुगतान न करने पर उप्र नगर निगम अधिनियम की धारा 513 एवं 514 के तहत नीलामी करने की चेतावनी दी है । इस भवन का स्वामित्व मरकजी दारुल उलूम वगैरह के पास है। बकाया था 24 लाख रुपया जोनल अधिकारी ने बताया – उक्त भवन पर 24,16,237 रुपये की धनराशि बकाया थी। निगम द्वारा पूर्व में अधिग्रहण वारंट जारी किया था। जिसके अनुपालन में अब तक महज 3,90,000 रुपये ही वसूल किए गए हैं । बार-बार नोटिस दिए जाने और संपर्क किए जाने के बावजूद भवन स्वामियों ने बकाया 20,26,237 रुपये का भुगतान नहीं किया गया। नगर निगम ने भवन स्वामी के हठधर्मिता को देखते हुए कुर्की की कार्रवाई की है। कुर्की अवधि के दौरान उक्त संपत्ति का हस्तांतरण, विक्रय, गिरवी रखना या किसी भी प्रकार का बाध्यकारी अनुबंध करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अब महज पांच दिनों का मौका, अब चूके तो सरचार्ज का दंड नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया – नगर निगम की ओर से जलकर पर सरचार्ज माफी की अवधि 31 मार्च को समाप्त हो रही है। ऐसे में भवन स्वामियों के पास अब महज पांच दिनों का और समय बचा हुआ है। इसके बाद भी गृहकर, जलकर सीवरकर जमा न करने पर निगम सरचार्ज के साथ वसूली करेगी। यही नहीं बड़े बकायेदारों के खिलाफ निगम कुर्की भी करने की चेतावनी दी है। ऐसे में बकायेदारों के पास अब भी मौका है। उन्होंने सभी भवन स्वासमियों से 31 मार्च तक गृहकर, जलकर, सीवरकर जमा करने की अपील की है। शाम 7 बजे तक खुलेगा कार्यालय अपर नगर आयुक्त ने बताया – नगर निगम आगामी 31 मार्च तक सभी जोनल कार्यालयों पर स्थित टैक्स कलेक्शन सेंटर और संबंधित कार्यालय शाम सात बजे तक खोलने का निर्णय लिया है। ऐसे में नगर निगम मुख्यालय और जोनल कार्यालयों के टैक्स विभाग में निर्धारित अवधि में बकाया कर जमा किया जा सकता है, नहीं तो अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 के बिल में पिछला समस्त बकाया ब्याज सहित जोड़कर वसूला जाएगा। वर्तमान में भवन स्वामियों के पास जलकर के सरचार्ज में छूट पाने का यह आखिरी सुनहरा मौका है। नागरिक घर बैठे निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.nnvns.org.in पर ऑनलाइन माध्यम से भुगतान कर सकते हैं या फिर जोनल कार्यालयों के काउंटरों पर जाकर अपने भवन का टैक्स जमा कर सकते हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *