Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

नगर निगम के ट्रैक्टर की टक्कर से दरोगा की मौत:अलीगढ़ में बाइक पर सामान लेकर जा रहे थे लोधा थाने, सासनीगेट चौराहे पर हादसा


                 नगर निगम के ट्रैक्टर की टक्कर से दरोगा की मौत:अलीगढ़ में बाइक पर सामान लेकर जा रहे थे लोधा थाने, सासनीगेट चौराहे पर हादसा

नगर निगम के ट्रैक्टर की टक्कर से दरोगा की मौत:अलीगढ़ में बाइक पर सामान लेकर जा रहे थे लोधा थाने, सासनीगेट चौराहे पर हादसा

अलीगढ़ के सासनी गेट चौराहे के पास सोमवार को बाइक सवार दरोगा बृषपाल सिंह (55) को नगर निगम के ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल दरोगा को निजी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजन को सूचना दे दी है। मूलरूप से मैनपुरी के थाना रामनगर के भवानीगढ़ कैथोली निवासी बृषपाल सिंह 1990 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वह अलीगढ़ की कोतवाली अतरौली में तैनात थे। दो दिन पहले उनका स्थानांतरण अतरौली से लोधा थाने कर दिया गया था। रविवार को आमद होने के बाद वह सोमवार को अतरौली से अपना सामान लेकर लोधा थाने जा रहे थे। बाइक से फोल्डिंग पलंग लेकर जा रहे थे बृषपाल सिंह ने बाइक पर ही बिस्तरबंद और फोल्डिंग पलंग भी बांध लिया था। सुबह करीब 9:00 बजे वह अतरौली कोतवाली से लोधा थाने के लिए चल दिए। सासनीगेट थाना क्षेत्र में सासनीगेट चौराहे के पास सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे कूड़ा लेकर जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गए और बेहोश हो गए। हादसे के बाद लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों को खुद से घिरता देख चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। सूचना पर थाना सासनीगेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अचेत दरोगा को पास के ही शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दरोगा के अलीगढ़ में रिश्तेदारों और मैनपुरी में परिजन को सूचना दी। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक बेटा एयरफोर्स में तैनात बृषपाल सिंह के दो बेटे और एक बेटी है। सबसे बड़ी बेटी पूजा की खुर्जा में शादी हुई है। इसके अलावा बड़ा बेटा राहुल निजी स्कूल में शिक्षक है। वहीं, छोटे बेटे आदर्श का अग्निवीर के तहत एयरफोर्स में तैनात है। पत्नी सीमा और बच्चों को मौत की सूचना मिलने पर रो-रोकर बुरा हाल है। दर्ज किया जा रहा मुकदमा प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह परमार ने बताया कि नगर निगम के ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मारी है। इसमें दरोगा बृषपाल सिंह की मौत हो गई है। चालक फरार हो गया है। ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। राजकीय सम्मान दिया गया ट्रैक्टर की टक्कर से मौत के बाद एसआई बृषपाल सिंह का शव पुलिसकर्मी पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन लेकर पहुंचे। यहां पर एसएसपी नीरज कुमार जादौन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कांधा देने के बाद गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एसएसपी का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त बोले-निजी कंपनी का है ट्रैक्टर इस संबंध में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा का कहना है कि ट्रैक्टर और चालक का नगर निगम से कोई वास्ता नहीं है। वह कचरा उठाने वाली अर्बन कंपनी के सब कॉन्ट्रैक्टर का ट्रैक्टर था।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *