DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नगर निगम की ओर से 17 प्रमुख पोखरों में जल शुद्धिकरण का कार्य किया गया है

भास्कर न्यूज | बेगूसराय लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र में प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार की शाम जिलाधिकारी तुषार सिंगला एवं पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, नगर प्रबंधक राजीव रंजन सिंह, उपनगर आयुक्त ओसामा इब्न मंसूर समेत नगर निगम की टीम के साथ विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने ऐघु पोखर, विष्णुपुर चतुर्भुज, कैथमा पोखर, विष्णु पोखर समेत प्रमुख घाटों पर सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बेरिकेटिंग, सुरक्षा प्रबंधन एवं अन्य सुविधाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने घाटों पर पर्याप्त प्रकाश, साफ-सफाई, पानी की शुद्धता और आवागमन की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया। नगर निगम की ओर से 17 प्रमुख पोखरों में चूना, ब्लिचिंग पाउडर एवं फिटकरी डालकर जल शुद्धिकरण का कार्य किया गया है। वहीं, कच्चे घाटों पर अस्थायी सीढ़ियों का निर्माण, पुराने घाटों की मरम्मत और बैरिकेडिंग का कार्य भी तेजी से चल रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाटों के पास बने मार्गों की स्थिति, महिला व्रतियों के लिए अलग प्रवेश मार्ग, रौशनी की व्यवस्था और आपात स्थिति से निपटने की तैयारी की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि छठ पर्व पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर नगर निगम के विभिन्न कर्मी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन का दावा है कि इस बार छठ व्रतियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण में पूजा करने का अनुभव मिलेगा।


https://ift.tt/t2e4QLu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *