DniNews.Live

नगर आयुक्त को वार्ड 61 में 46 सफाई-कर्मचारी मिले अनुपस्थित:सफाई पर्यवेक्षक का वेतन रुका, जोनल स्वच्छता अधिकारी मुख्यालय संबद्ध

कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त द्वारा सोमवार को जोन-4 के अन्तर्गत वार्ड-61 में चल रहे सीएम ग्रिड के कार्य व सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। वार्ड-61 की सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान सफाई पर्यवेक्षक मनोज द्वारा वार्ड में 52 सफाई कर्मचारियों को बताया गया है, जबकि फेस रीडिंग अटेंडेन्स के अनुसार वार्ड में 63 कर्मचारी तैनात है। तत्काल जांच में पाया गया कि वार्ड में 63 कर्मचारी के सापेक्ष मात्र 17 कर्मचारी ही उपस्थित है। डॉक्टर को भी कारण बताओ नोटिस जारी 46 में कर्मचारियों की अनुपस्थित पर सफाई पर्यवेक्षक का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने व एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जोनल स्वच्छता अधिकारी देवेन्द्र कुमार द्वारा मौके पर स्पष्ट उत्तर न देने, सफाई कार्य में शिथिलता बरतने के परिणामस्वरूप तत्काल जोन से हटाते हुए नगर निगम मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य विभाग से सम्बद्ध किया जाता है। इसके अलावा डॉ. चन्द्रशेखर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। रामलाल मंदिर के बाहर नाली ढंकने के निर्देश जोन-6 में रामनवमी के जुलूस मार्ग व रामलला मन्दिर रावतरपुर गांव का निरीक्षण किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पर्व पर लगभग 1.50 से 2.00 लाख लोगों की भीड रहती है। पूरा परिसर व सडक श्रद्धाओं से भरी रहती है। अगर आयुक्त ने निर्देश दिये गये कि इन मार्ग पर विशेष अभियान चलाकर उच्चकोटि की सफाई व्यवस्था, चूने का छिड़काव, पानी का छिड़काव, प्रकाश व्यवस्था व पैच मरम्मत का कार्य समय से पूर्ण किया जायेगा। श्री रामलला मन्दिर के बाहर नालियों की सफाई के उपरान्त पटियां टूटी हुयी पायी गयी और बगल में ट्रांसफार्मर की ओर नालियां खुली पायी गयी। निर्देशित किया गया कि आज ही इन नालियों को ढंकने की कार्यवाही की जाए।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *