बांका जिले को नए सिविल सर्जन के रूप में डॉ. जितेंद्र सिंह मिले हैं। उन्होंने विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाला। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. लक्ष्मण पंडित ने उन्हें औपचारिक रूप से पदभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद नए सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा की। इस बैठक में डीपीएम ब्रजेश कुमार, डैम अमरेन्द्र आर्य, जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी मुकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डॉ. जितेंद्र सिंह ने सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले में संचालित स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर और प्रभावी ढंग से करने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन ने आम जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने और उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले के किसी भी अस्पताल में मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। नए सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं, संसाधनों की स्थिति, कमियों और आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जिले में चल रही स्वास्थ्य योजनाओं को और गति दी जाएगी तथा मरीजों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उनके समक्ष आने वाली शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा। सिविल सर्जन ने अस्पताल का किया निरीक्षण पदभार ग्रहण करने के साथ ही डॉ. जितेंद्र सिंह ने सदर अस्पताल का निरीक्षण भी किया। सदर अस्पताल पहुंचने पर अस्पताल प्रबंधक सुनील कुमार चौधरी ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी वार्ड, प्रसव वार्ड सहित अन्य विभागों का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कमियों को दूर करने का दिया निर्देश निरीक्षण के बाद सिविल सर्जन ने बताया कि अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया गया है। जहां-जहां कमियां पाई गई हैं, उन्हें जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को यह सुनिश्चित करने को कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान अस्पताल प्रबंधक सहित अन्य पदाधिकारियों से अस्पताल की कार्यप्रणाली को लेकर भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। मौके पर लिपिक रोहित कुमार,राजीव कुमार पांडेय, राजीव कुमार दास,जवाहर कुमार,राजेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
https://ift.tt/M2ze7yZ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply