नए साल के पहले दिन नालंदा की महिला यात्रियों के लिए नई सौगात के रूप में दो पिंक सिटी बसों का परिचालन शुरू किया गया। बिहार शरीफ के सरकारी बस स्टैंड से परिवहन सह ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि यह केवल नालंदा के लिए नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि बिहार राजपथ परिवहन निगम के माध्यम से खासतौर पर महिला यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पिंक बसों का संचालन किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि 2026 में बड़े पैमाने पर पथ परिवहन निगम से बसों की खरीद की गई है। कुछ ही दिनों में इन बसों का परिचालन राज्य के भीतर और राज्य से बाहर अन्य राज्यों में भी शुरू होगा। हम विदेशों में भी इन बसों को भेजने की दिशा में काम कर रहे हैं। पिंक बस की 2 तस्वीरें देखिए इलेक्ट्रिक बसों का भी होगा संचालन नालंदा की जनता की सुविधा के लिए दो पिंक बसों के अलावा, दो-तीन इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी शुरू किया जा रहा है। यह पर्यावरण के अनुकूल परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह पहल केवल नालंदा तक सीमित नहीं रहेगी। पूरे बिहार में जो लोग हमारी बसों से यात्रा करना चाहते हैं, उन्हें विशेष अवसर देकर हम उन्हें बेहतर सुविधा प्रदान करने का काम कर रहे हैं। सीएम नीतीश की मां परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि पर आयोजन ये कार्यक्रम माता परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया था। इस संदर्भ में मंत्री ने कहा कि पुण्यतिथि के अवसर पर महिलाओं के लिए पिंक बसों की शुरुआत करना एक सार्थक पहल है। श्रवण कुमार ने मुख्यमंत्री के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि खासकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो काम किया है, उसकी एक झलक आज देखने को मिल रही है। पूरे देश और दुनिया में बिहार में महिला सशक्तिकरण की दिशा में जो काम किया गया है, उसके परिणाम सबके सामने हैं। पिंक बस के अंदर पैनिक बटन से लेकर सैनेटरी पैड मशीन बस के अंदर पैनिक बटन, फास्ट एड किट, सैनिटरी पैड मशीन, सीसीटीवी कैमरा, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट लगाए गए है। खास बात यह है कि बस के अंदर महिला कंडक्टर को टिकट काटने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। आने वाले कुछ समय में ड्राइविंग का जिम्मा भी महिला को ही सौंपीं जाएगी। तीन-तीन फेरे, नियमित समय पर सेवा दोनों पिंक बसें पहले ही बिहारशरीफ पहुंच चुकी हैं और तैयार खड़ी हैं। बरबीघा मार्ग के लिए चलने वाली बस दिनभर में तीन अप और तीन डाउन यात्रा करेगी, जबकि दनियावां के लिए चलने वाली बस दो अप और दो डाउन सेवा प्रदान करेगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बसें निर्धारित समय पर चलेंगी, जिससे यात्रियों को अधिकतम सुविधा मिल सके। दो रुट पर चलेगी पिंक बस, ये रहेगी टाइमिंग बिहारशरीफ से बरबीघा: सुबह 6 बजे, 10 बजे और दोपहर 2 बजे
बरबीघा से बिहारशरीफ: सुबह 8 बजे, दोपहर 12 बजे और शाम 4 बजे बिहारशरीफ से दनियावां: सुबह 6 बजे और दोपहर 1 बजे
दनियावां से बिहारशरीफ: सुबह 10:30 बजे और शाम 5:30 बजे महिलाओं में खुशी की लहर इस योजना से छात्राओं, कामकाजी महिलाओं और व्यापार से जुड़ी महिलाओं को विशेष लाभ होगा। अब वे बिना किसी असुविधा के अपने कॉलेज, कार्यस्थल और बाजार आ-जा सकेंगी। पर्यटन को बढ़ावा: पटना-राजगीर के लिए नई बस पिंक बसों के साथ ही पटना से राजगीर के लिए एक नई बस का भी परिचालन शुरू किया गया है। इससे पहले राजगीर मार्ग पर चार बसें चल रही थीं। अब पांचवीं बस के जुड़ने से पर्यटक नगरी राजगीर और राजधानी पटना के बीच संपर्क और सुगम हो गया है।
https://ift.tt/xFVhs2Q
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply