DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नए साल पर बिहारशरीफ को 2 पिंक बसों की सौगात:महिलाओं के लिए आज से सुरक्षित होगी यात्रा, मंत्री श्रवण कुमार दिखाएंगे हरी झंडी

नालंदा जिले की महिला यात्रियों के लिए नववर्ष पर एक बड़ी सौगात आई है। बिहारशरीफ से दनियावां और बरबीघा मार्ग पर गुरुवार से दो पिंक बसों का परिचालन शुरू होने जा रहा है। ये विशेष बसें केवल महिलाओं और बच्चों के लिए होंगी, जिससे उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा की सुविधा मिलेगी। आज दोपहर 12 बजे बिहारशरीफ के सरकारी बस स्टैंड से परिवहन सह ग्रामीण कार्य मंत्री श्रवण कुमार हरी झंडी दिखाकर इन बसों को रवाना करेंगे। तीन-तीन फेरे, नियमित समय पर सेवा दोनों पिंक बसें पहले ही बिहारशरीफ पहुंच चुकी हैं और तैयार खड़ी हैं। बरबीघा मार्ग के लिए चलने वाली बस दिनभर में तीन अप और तीन डाउन यात्रा करेगी, जबकि दनियावां के लिए चलने वाली बस दो अप और दो डाउन सेवा प्रदान करेगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बसें निर्धारित समय पर चलेंगी, जिससे यात्रियों को अधिकतम सुविधा मिल सके। दो रुट पर चलेगी पिंक बस, ये रहेगी टाइमिंग बिहारशरीफ से बरबीघा: सुबह 6 बजे, 10 बजे और दोपहर 2 बजे
बरबीघा से बिहारशरीफ: सुबह 8 बजे, दोपहर 12 बजे और शाम 4 बजे बिहारशरीफ से दनियावां: सुबह 6 बजे और दोपहर 1 बजे
दनियावां से बिहारशरीफ: सुबह 10:30 बजे और शाम 5:30 बजे महिलाओं में खुशी की लहर इस योजना से छात्राओं, कामकाजी महिलाओं और व्यापार से जुड़ी महिलाओं को विशेष लाभ होगा। अब वे बिना किसी असुविधा के अपने कॉलेज, कार्यस्थल और बाजार आ-जा सकेंगी। पर्यटन को बढ़ावा: पटना-राजगीर के लिए नई बस पिंक बसों के साथ ही पटना से राजगीर के लिए एक नई बस का भी परिचालन शुरू किया गया है। इससे पहले राजगीर मार्ग पर चार बसें चल रही थीं। अब पांचवीं बस के जुड़ने से पर्यटक नगरी राजगीर और राजधानी पटना के बीच संपर्क और सुगम हो गया है।


https://ift.tt/HTs4VAv

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *