भास्कर न्यूज | समस्तीपुर केंद्रीय विद्यालय, समस्तीपुर संगठन का 63वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मधुर गीत से हुई, जिसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने अनुशासित परेड में भी भाग लेकर आयोजन को गौरवपूर्ण बनाया।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने केंद्रीय विद्यालय संगठन के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसकी स्थापना वर्ष 1963 में हुई थी और हर वर्ष 15 दिसंबर को स्थापना दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज केंद्रीय विद्यालय संगठन देशभर में 1289 से अधिक विद्यालयों का एक सशक्त नेटवर्क बन चुका है और इसकी शाखाएं विदेशों में भी उत्कृष्ट शिक्षा का परचम लहरा रही हैं।प्राचार्य ने शिक्षा के क्षेत्र में संगठन के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि केंद्रीय विद्यालयों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भारत को स्वर्णिम गौरव की ओर ले जाएगी और तक्षशिला व नालंदा जैसी महान शिक्षा परंपराओं को पुनर्जीवित करेगी। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
https://ift.tt/5mG0OfF
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply