सहरसा | मौसम के लिहाज से नववर्ष की शुरुआत अच्छी रही। सुबह देर तक कोहरा छाए रहने के बाद धूप निकलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि ठंड के इस सीजन में पहली बार गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया था। गुरुवार को अधिकतम तापमान में 19.5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले 25 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम पूर्वानुमान में अगले तीन चार दिनों तक इसी प्रकार के मौसम रहने की संभावना जताई गई है।
https://ift.tt/jAFd53s
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply