धार्मिक रील बनाने वाले युवक पर फिर, आरोपी गिरफ्तार:शाहजहांपुर में मंदिर में उठक-बैठक लगवाने का वीडियो, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
![]()
धार्मिक रील बनाने वाले युवक पर फिर, आरोपी गिरफ्तार:शाहजहांपुर में मंदिर में उठक-बैठक लगवाने का वीडियो, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
शाहजहांपुर में भगवान हनुमान की तस्वीर के साथ धार्मिक रील बनाने वाले एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। युवक पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है। यह रील फेसबुक पर साझा की गई थी, जिसके बाद आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को हिंदूवादी संगठनों ने दो युवकों को एक मंदिर में ले जाकर उठक-बैठक लगवाई थी और उनसे माफी मंगवाई थी। रविवार को इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। यह घटना निगोही थाना क्षेत्र के चौढे़रा चौढे़री गांव की है। रामनगर बगिया निवासी देवेप प्रताप सिंह ने रविवार की शाम एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि चौढे़री चौढे़री के साहिल ने हनुमान जी की फोटो लगाकर एक वीडियो बनाया, जिसमें ‘राम राम’ की जगह ‘अस्सलाम अलैकुम’ बोलते हुए दिखाया गया था। यह वीडियो साहिल की फेसबुक आईडी से वायरल किया गया, जिससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को कई हिंदूवादी संगठन के लोग गांव पहुंचे थे। उन्होंने युवकों की पहचान कर उन्हें एक मंदिर में ले जाकर उठक-बैठक लगवाई और माफी मंगवाई। इस दौरान कुछ लोगों ने युवकों को पीटने का प्रयास भी किया, लेकिन वहां मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें बचा लिया। इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से फैले। इन वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। एक तहरीर के आधार पर वीडियो पोस्ट करने वाले आरोपी साहिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। सीओ सदर प्रयांक जैन ने पुष्टि की कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की विवेचना की जा रही है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
