DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

‘धर्म पूछकर 6 घंटे बंद कमरे में पीटा, मौत’:पत्नी बोली- प्राइवेट पार्ट में करंट लगाया-रॉड डाला, वायरल वीडियो देख भाई पहुंचा था हॉस्पिटल

वो छह घंटे तक मेरे पति को पीटते रहे, नंगा किया गया, करंट दिया गया। प्लास से उनके कान काट दिए, ऐसी बर्बरता तो कोई जानवरों के साथ भी नहीं करता है। अब मेरे तीन बच्चे हैं और कोई सहारा नहीं। मैं बस इंसाफ चाहती हूं… सिर्फ इंसाफ। हमारा परिवार कैसे चलेगा हमें ही नहीं पता। धर्म पूछकर कोई किसी को मारता है क्या?’ ये कहना है नवादा में मॉब लिंचिंग में मारे गए अतहर हुसैन की पत्नी शबनम परवीन का। वो बात-बात पर गुस्साती हैं तो कभी रोने लगती हैं। नवादा में मॉब लिंचिंग की घटना अब हत्या में तब्दील हो चुकी है। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए मोहम्मद अतहर हुसैन (40) की शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। अतहर नालंदा जिले के गगनदीवान गांव के रहने वाले थे। अतहर हुसैन की हत्या कैसे हुई..? ये केसे मॉब लिंचिंग से जोड़कर क्यों देखा जा रहा है..धर्म पूछकर उसे क्यों पीटा गया..? क्या कोई निजी विवाद था क्या? ये जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम गगनदीवान गांव पहुंची…पढ़िए रिपोर्ट मृतक के भाई मो. चांद ने बताया कि, शनिवार की सुबह हम लोगों ने एक वायरल वीडियो देखा, जिसमें भाई की स्थिति गंभीर दिख रही थी। इसके बाद अस्पताल का पता लगाए और नवादा सदर अस्पताल पहुंचे। मरने से पहले अतहर ने बताया था कि साइकिल पंक्चर हो गई थी। उस समय शाम करीब 7 बजे रहे थे। बगल में कुछ लोग आग ताप रहे थे, जो नशे में थे। उनलोगों से पंक्चर दुकान के बारे में पूछा तो वे लोग उसकी तलाशी ली। पॉकेट में 8,000 रुपए थे, जो छीन लिए। फिर एक कमरे में ले गए। वहां नंगा किया। प्राइवेट पार्ट में करंट लगा दिया। फिर 10 लोगों ने धर्म पूछकर 6 घंटे तक बेहरमी से पीटा। प्राइवेट पार्ट में रॉड डाला, फिर सिर फोड़ दिया मो. चांद ने बताया कि अतहर ने यह भी बताया कि कमरे में जाने के बाद उनलोगों ने दरवाजा बंद कर दिया। मेरे सारे कपड़े उतार दिए। मैं नंगा था। ठंड में उनलोगों ने मुझे पहले लात-घुसों से पीटा। एक पिलास से मेरे कान काट दिए। इसके बाद तड़पने लगा था। एक रॉड मेरे प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। उसी रॉड से मेरा सिर भी फोड़ दिया। ईंट के ऊपर मेरा हाथ रखा और तोड़ दिया। जब वे लोग थक गए तो मुझे सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया। आरोपियों को मिले फांसी की सजा मृतक की पत्नी शबनम परवीन ने बताया कि, हमारे पति को धर्म पूछकर पीटा गया। बदमाशों ने 6 घंटे तक बेरहमी से पीट, जिससे उसकी मौत हो गई। मेरे 3 छोटे-छोटे बच्चे हैं। इसको कैसे पालेंगे। सरकार सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करें और फांसी की सजा दिलाए। इलाज के अभाव में गई जान गई मृतक की बहन दरखा खातून ने बताया कि चोर के शक में नहीं, बल्कि मुस्लिम समझकर मारा गया। 10-10 लोग उन पर चढ़ गए थे। पुलिस ने भी उन्हें बचाने के बजाय सरकारी अस्पताल में रखा, जहां इलाज के अभाव में उनकी जान चली गई। निजी हॉस्पिटल में इलाज कराते तो शायद बच जाता। 7 आरोपी गिरफ्तार, 10 नामजद आरोपी मृतक की पत्नी शबनम परवीन ने 10 नामजद और 15 अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज करवाया है। इसमें सत्यनारायण कुमार, मंटू यादव, सोनू कुमार, सतीश कुमार, सिकंदर यादव, रामस्वरूप यादव, रंजन कुमार, विपुल कुमार, सचिन कुमार , सुगन यादव शामिल हैं। पुलिस ने इन आरोपियों में से सोनू कुमार, रंजन कुमार समेत 7 को गिरफ्तार किया है। नामजद आरोपी सिकंदर ने 5 दिसंबर को अतहर पर चोरी का आरोप लगाया था। वो अभी फरार है। रोह थाना प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।


https://ift.tt/TIhJNAY

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *