DniNews.Live

धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाली युवती गिरफ्तार:मुरादाबाद में 22 जनवरी को छात्रा के भाई ने कराई थी FIR

मुरादाबाद के बिलारी में 12वीं कक्षा की एक हिंदू छात्रा को जबरन बुर्का पहनाने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने उसकी एक सहपाठी को गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्रा को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने के बाद नोएडा स्थित बालिका सुधार गृह भेज दिया गया। यह मामला बिलारी थाना क्षेत्र के मोहल्ला साहूकंज स्थित एक कोचिंग सेंटर के बाहर का है। 22 जनवरी को पीड़ित छात्रा के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसकी बहन पर पांच मुस्लिम सहेलियां बुर्का पहनने, मांसाहार खाने और इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिए लगातार दबाव बना रही थीं। कोचिंग सेंटर के बाहर छात्रा को बुर्का पहनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद हिंदू संगठनों ने मामले पर आपत्ति जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने जांच के आदेश दिए थे। पुलिस ने शुक्रवार को बिलारी के ही एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय आरोपी छात्रा को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे नोएडा के सुधार गृह भेजने का आदेश दिया गया। इस मामले में अन्य चार आरोपी छात्राओं ने गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया था। जानकारी के अनुसार, एक छात्रा को हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक मिल गई है, जबकि शेष छात्राओं के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए 30 मार्च की तिथि निर्धारित की गई थी। आरोपी छात्रा की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही उसके परिजन भारी संख्या में बिलारी थाने के बाहर जमा हो गए। परिजनों का दावा है कि उनकी बच्चियों को इस मामले में गलत तरीके से फंसाया जा रहा है और वे कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *