DniNews.Live

दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, एक घायल:शामली के कांधला-गंगेरू मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, ईद मनाने जा रहे थे

शामली के कांधला-गंगेरू मार्ग पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ईद की खुशियों के बीच हुए इस हादसे ने इलाके में मातम पसार दिया। देखें 3 तस्वीरें…
पूरी खबर पढ़िए…
रविवार रात करीब 9 बजे कांधला-गंगेरू मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कांधला की नई बस्ती निवासी 18 वर्षीय रिजवान पुत्र फैय्याज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे बाइक सवार की पहचान इलियास नगर, कांधला निवासी 36 वर्षीय साजिद पुत्र नूरहसन के रूप में हुई है, जो गंभीर रूप से घायल हो गया। ईद मनाने के लिए रिश्तेदार के यहां जा रहा था
बताया जा रहा है कि रिजवान ईद मनाने के लिए कांधला से गंगेरू अपने रिश्तेदारों के यहां जा रहा था। वहीं, साजिद गंगेरू से कांधला लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में दोनों की बाइक आमने-सामने टकरा गई। हादसे के बाद घायल साजिद को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। परिजनों का फैसला
घटना की सूचना मिलते ही रिजवान के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को अपने साथ घर ले गए। अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। इस हादसे के बाद मृतक के घर पर सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए। ईद की खुशियां पल भर में गम में बदल गईं और पूरे इलाके में शोक का माहौल छा गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया तहरीर मिलने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *