DniNews.Live

दो बाइकों की टक्कर, पति-पत्नी समेत 3 की मौत:सोनभद्र में 3 फीट हवा में उछले, हेलमेट समेत सिर फटा, आंख बाहर निकली

सोनभद्र में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत 3 की मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार व्यक्ति उछलकर सड़क पर जा गिरा। हेलमेट सहित उनका सिर फट गया दाहिनी आंख बाहर निकल आई। पत्नी ने भी मुंह के बल गिरने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक घायल की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई।स्थानीय लोगों की सूचना पर करमा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची सबसे पहले घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। फिलहाल दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। घटना करमा थाना क्षेत्र की है। देखें 2 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है। एक बाइक (UP 64 AV 3643) पर सवार जय सिंह निवासी जौनपुर और उनकी पत्नी सरिता सिंह की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक (UP 64 AP 7534) पर सवार चंदू निवासी चुनार की भी जान चली गई। घायलों में कृष्णा और अक्षय दोनों सोनभद्र के ही रहने वाले हैं। जिनका इलाज जारी है। दंपती बभनी से जौनपुर जा रहे थे। तभी करकी गांव के पास मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जय सिंह जौनपुर के रहने वाले हैं लेकिन सोनभद्र के बभनी में भी उनका मकान है। वह हलवाई का काम करते थे। शादी समारोह में मिठाई बनाने का ठेका लेते थे। बभनी में ठेके पर आए थे। पत्नी के साथ वापस लौट रहे थे। तभी करकी गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। जयसिंह के दो बेटे हैं बड़ा बेटा चंदन यूट्यूबर है। छोटा बेटा सोनू घर पर ही रहता है। वहीं मृतक चंदू अपने मामा के घर आया था वह अपने दोस्तों के साथ चुनार लौट रहा था। लेकिन हादसे में उसकी भी मौत हो गई। चंदू पिता के साथ मजदूरी का काम करता था। वह दो दिन पहले ही मामा से मिलने आया था।
बभनी थाना की रहने वाली मृतक की बहन चिंता ने बताया कि पुलिस ने उनको जानकारी दी की एक्सीडेंट हो गया। सभी लोग मेडिकल कॉलेज में हैं सूचना पाकर मौके पर आई हूं। फोन पर मौत की सूचना नहीं दी गई थी। यहां आने पर पता चला मेरी बहन और जीजा जी दोनों की मौत हो गई। अब दोनों बेटे बचे हैं। एसपी ने दिए जांच के आदेश घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने करमा और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराने और मृतकों के परिजनों को सूचना देने के निर्देश दिए। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिन पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है। —————————- पिता बोले- बेटा गद्दार हो तो सजा मिले:भाई की शादी में भी घर नहीं आया; जासूसी में पकड़ा गया प्रयागराज का एयरफोर्स कर्मी “अगर सुमित ने देश से गद्दारी की है, तो कानून उसे सजा देगा। उसने जो किया है, वह अच्छा नहीं किया। उसने परिवार को शर्मसार कर दिया। उससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन बेटा है, तो पीड़ा होगी ही। वह 11 साल से घर नहीं आया। दूसरे बेटे की शादी में भी नहीं आया। उसकी मां कॉल करती थीं, तो ‘बिजी हूं’ कहकर फोन काट देता था।” यह कहना है प्रयागराज के लाहुरपार गांव के रहने वाले बेनीमाधव का। 22 मार्च को उनके 36 साल के बेटे को राजस्थान इंटेलिजेंस ब्यूरो ने असम के चबुआ एयरफोर्स स्टेशन से गिरफ्तार किया। वह MTS (मल्टी टास्किंग स्टाफ) के पद पर तैनात था। पढ़ें पूरी खबर

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *