DniNews.Live

दोस्तों ने गर्दन से मांस निकाल लिया था:लखनऊ में शराब पार्टी के बाद युवक की हत्या, कुछ देर पहले मां से फोन पर बात की थी

लखनऊ में टाइल्स कारीगर को दोस्तों ने मारने के बाद उसकी गर्दन से मांस निकाल लिया था। उसे शराब पार्टी के लिए बुलाया था। सबने जमीन पर पड़ी ईंटों पर बैठकर पार्टी की। जब युवक नशे में हो गया तो उसे दोस्तों ने मौत के घाट उतार दिया। उसकी गर्दन से किसी हथियार से मांस निकाल लिया। घटना चिनहट थानाक्षेत्र की मंगलवार रात की है। मृतक की पहचान चिनहट के कल्याणी बिहार कॉलोनी के रितेश सिंह के रूप में हुई थी। मां ने घटनास्थल पर रोते हुए बताया था- रितेश बिना बताए घूमने निकला था। अंतिम बार उसने फोन पर बात की थी। कहा था- निशातगंज में हूं। इसके बाद कॉल काट दिया। इस रिपोर्ट में पढ़िए गिरफ्तार दोस्तों ने क्या बताया, युवक की डेडबॉडी पर कौन-से निशान थे, उस पर कैसा मुकदमा था और परिजनों का क्या कहना है… अब पूरा मामला पढ़िए- चिनहट के कल्याणी बिहार कॉलोनी के रहने वाला रितेश सिंह टाइल्स कारीगर था। मंगलवार शाम को वह घर से बिना बताए अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। चिनहट के हरदासीखेड़ा स्थित मैदान में स्थानीय लोगों ने उसे घायल अवस्था में पड़ा देखा। रितेश के गले पर गहरा घाव था और खून निकल रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की मदद से रितेश को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने उसके दोस्त प्रियांशु गुप्ता के खिलाफ हत्या की शिकायत दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चोट के निशान मिले पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रितेश की डेडबॉडी पर कई चोट के निशान मिले। युवक को पहले पीटा गया। उसके बाद हत्या कर दी गई। पुलिस की तीन टीमें नामजद आरोपी दोस्त प्रियांशु गुप्ता की तलाश में लगी थीं। दो दोस्तों अनस खान और आशु निषाद को घटना वाले दिन ही हिरासत में लिया गया था। रितेश के गले में काफी गहरे जख्म थे। गले का आधा हिस्सा कट चुका था, जो गायब भी था। ऐसा लग रहा था कि चापड़ जैसे धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया हो। गले पर कई बार वार किया गया। इस दौरान उसके गले से ज्यादातर मांस निकल गया। ज्यादा खून भी बहा। परिजन बोले- साजिश कर हत्या की गई परिजनों का कहना है कि कोई एक आदमी रितेश को कंट्रोल नहीं कर सकता। आरोपियों ने योजना के तहत बुलाया है। शराब पिलाई फिर दो ने हाथ पकड़े और एक ने गला रेत दिया। घटना के बाद रितेश का मोबाइल फोन भी नहीं मिला। घटनास्थल पड़े ईटों और सबूत से पता चल रहा है कि हत्यारे दो से तीन थे। सभी ने ईंटों पर बैठकर शराब पी। इसके बाद उन्होंने रितेश से विवाद शुरू किया। हाथापाई होने पर उसी समय धारदार हथियार से रितेश का गला रेत दिया गया। वाहन चोरी मामले में जेल गया था रितेश रितेश के खिलाफ वाहन चोरी और मारपीट समेत करीब छह मुकदमे दर्ज हैं। वह वाहन चोरी में करीब डेढ़ साल पहले जेल गया था। करीब दो से तीन महीने जेल में भी रहा था। उसके और प्रियांशु के पास से चोरी की बाइक भी बरामद हुई थी। इस पर रितेश के मामा ने बताया कि बाइक प्रियांशु के दोस्तों ने चोरी की थी। रितेश को इसकी जानकारी नहीं थी। वह उस पर बैठकर सिर्फ प्रियांशु के साथ जा रहा था। इस दौरान चिनहट की डूडा कॉलोनी में चेकिंग के दौरान वे पकड़ लिए गए। देर रात हुआ रितेश का अंतिम संस्कार पुलिस ने रितेश का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद बुधवार देर शाम शव घर पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया। इकलौते बेटे की हत्या से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। मां आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग करती रहीं। पटाखा फोड़ने के विवाद में रंजिश हो गई थी डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने गुरुवार दोपहर मामले का खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया- आरोपी अनस खान, आशु निषाद और प्रियांशु गुप्ता हैं। इन्होंने पूछताछ में बताया है कि दिवाली पर रितेश से पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद और झगड़ा हुआ था। उसमें चिनहट थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। उसके बाद से ये तीनों रितेश से रंजिश रखने लगे। रितेश भी तंज करता था कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। इस बात से खिसियाए आरोपियों ने प्लान के तहत उसे बुलाया। फिर शराब पिलाकर बेरहमी से रितेश का गला रेत दिया। मामले में एक अन्य आरोपी अरबाज का नाम भी सामने आया है। उसकी तलाश की जा रही है। ——————————- संबंधित खबर भी पढ़िए- लखनऊ में दोस्तों ने युवक की गला रेतकर हत्या की : वारदात से पहले शराब पार्टी, मैदान में मिली लाश; 2 हिरासत में लखनऊ में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसकी खून से लथपथ लाश सुनसान मैदान में पड़ी मिली। मौके से शराब और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें भी मिली हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोस्तों ने ही शराब के नशे में युवक की हत्या की है। पुलिस 2 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना चिनहट इलाके में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात हुई। (पूरी खबर पढ़िए)

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *