कनाडा के अबॉट्सफोर्ड में सोमवार को एक प्रतिष्ठित भारतीय कारोबारी की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पंजाब के लुधियाना जिले के दोराहा निवासी दर्शन सिंह सहसी (68) के रूप में हुई है। वे ‘केनम इंटरनेशनल’ कंपनी के अध्यक्ष थे, जो विश्व की सबसे बड़ी कपड़ों की रीसाइकलिंग कंपनियों में से एक मानी जाती है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह लगभग 9:30 बजे (कनाडा समय अनुसार) रिजव्यू और समिट ड्राइव के कोने पर गाड़ी में बैठे सहसी को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सहसी की जान जा चुकी थी। घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में भारी सुरक्षा घेरा बना दिया और पास के तीन स्कूलों को सतर्कता के तौर पर कुछ देर के लिए बंद रखा गया। परिवार की पीड़ा दर्शन सिंह के बेटे अर्पन ने बताया कि उनके पिता की किसी से कोई रंजिश या विवाद नहीं था। उनका कहना है, “हमें समझ नहीं आ रहा कि ऐसा किसने और क्यों किया। न कोई धमकी, न ब्लैकमेल, न वसूली की मांग थी”। अर्पन ने कहा- “पापा पंजाब में किसान थे, फिर क्रूज शिप पर काम किया, इसके बाद कनाडा आकर बिजनेस शुरू किया। वे हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार रहते थे।” बिजनेस और समाजसेवा जानकारी के मुताबिक, सहसी स्थानीय पंजाबी समुदाय के बीच आर्थिक मदद और समाजसेवा के लिए भी लोकप्रिय थे। बेटे ने कहा कि हर दिन कोई न कोई उनसे मदद मांगता, और पापा कभी किसी को मना नहीं करते थे। पुलिस की जांच, इलाके में तनाव अबॉट्सफोर्ड पुलिस ने हत्या के कारणों को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला टार्गेटेड हिंसा का लगता है, लेकिन वजह अभी स्पष्ट नहीं है। जांच आगे इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम को सौंपी गई है। फिलहाल इलाके में तनाव है और पुलिस की चौकसी बनी हुई है।
https://ift.tt/5SYlIuf
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply