DniNews.Live

देहरादून में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के छात्र की पीट-पीटकर हत्या:वर्चस्व की लड़ाई में भीड़े दो गुट; BBA और B.Tech के 3 स्टूडेंट गिरफ्तार

देहरादून में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के छात्र दिव्यांशु जाटराना की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दिव्यांशु यूपी से UIT में B.Tech की पढ़ाई करने देहरादून आया था। देहरादून पुलिस के अनुसार, छात्रों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान यह घटना हुई, जिसमें दिव्यांशु गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। घटना सोमवार (23 मार्च 2026) की रात केहरी गांव, प्रेमनगर की है, जहां उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों के दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश और वर्चस्व को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों गुटों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मुजफ्फरनगर से पढ़ने आया था दिव्यांशु घायल छात्र की पहचान 22 वर्षीय दिव्यांशु जाटराना पुत्र अमित जाटराना, थाना भोपा, जिला मुजफ्फरनगर (उप्र) के रूप में हुई है, जो देहरादून में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसे पहले प्रेमनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर दून अस्पताल रेफर किया गया। एम्बुलेंस खराब होने पर पुलिस ने अपने वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। तीनों आरोपी प्रेमनगर में किराए पर रह रहे थे परिजनों की शिकायत के आधार पर थाना प्रेमनगर में धारा 3(5)/61(2)/103(1)/191(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के छात्र एक ही निजी कॉलेज में पढ़ते हैं और आपसी वर्चस्व को लेकर उनके बीच पहले से रंजिश चल रही थी, जिसके चलते यह घटना हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनकी पहचान युवराज कुमार (BBA सेकंड ईयर), मधुर खंडेलवाल (B.Tech थर्ड ईयर) और शिवम शर्मा (B.Tech थर्ड ईयर) के रूप में हुई है। तीनों छात्र प्रेमनगर क्षेत्र में किराए पर रह रहे थे। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *