DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

देश में पहली बार किसी बोर्ड को तीन ISO प्रमाणपत्र:आनंद किशोर बोले- ये BSEB के लिए गौरव का समय, 1983 से 2025 तक के प्रमाणपत्र डिजिटल

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने आज बोर्ड ऑफिस में प्रेस वार्ता बुलाया। जिस दौरान उन्होंने बोर्ड की उपलब्धियों को साझा करते हुए इसे संस्था के लिए “गौरव का विषय” बताया। उन्होंने कहा कि बिहार बोर्ड ने प्रशासनिक सुधार, तकनीकी नवाचार और गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में देश में एक नया मानक स्थापित किया है। तीन प्रतिष्ठित ISO प्रमाणपत्रों से सम्मानित अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि बिहार बोर्ड को तीन अलग-अलग श्रेणियों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के ISO प्रमाणपत्र हासिल हुए हैं। इनमें उत्कृष्ट रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली, सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली, और गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली शामिल हैं। इन तीनों श्रेणियों में बिहार बोर्ड का टॉप पर रहना उसकी कार्यशैली और पारदर्शिता को दर्शाता है। देश का पहला बोर्ड बना बिहार बोर्ड उन्होंने बताया कि इन ISO प्रमाणपत्रों को हासिल करने वाला बिहार बोर्ड देश का पहला विद्यालय परीक्षा बोर्ड बन गया है। यह उपलब्धि न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। आनंद किशोर ने कहा कि बोर्ड की ओर से किए जा रहे लगभग सभी काम अब तकनीक आधारित हैं। परीक्षा संचालन, परिणाम प्रकाशन, प्रमाण पत्र निर्गमन से लेकर रिकॉर्ड प्रबंधन तक हर प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाया गया है। 1983 से 2025 तक के प्रमाणपत्र डिजिटल आगे उन्होंने बताया कि साल 1983 से 2025 तक के सभी प्रमाणपत्रों को डिजिटल कर लिया गया है। इसके साथ ही दस्तावेजों को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे छात्रों को सत्यापन और अन्य कार्यों में आसानी हो रही है। बोर्ड के कई मॉड्यूल को पूरी तरह कंप्यूटरीकृत किया गया है। इसके अलावा बिहार बोर्ड ने अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप कई सॉफ्टवेयर स्वयं विकसित किए हैं, जिससे काम की गति, सुरक्षा और गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है। सराहना का पात्र बिहार बोर्ड अध्यक्ष ने कहा है कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयासों और सतत सुधार की नीति का परिणाम है। बिहार बोर्ड की यह सफलता इसे धन्यवाद और प्रशंसा का पात्र बनाती है और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए एक मिसाल पेश करती है। बिहार बोर्ड की यह पहल साबित करती है कि सही नेतृत्व, तकनीक का बेहतर उपयोग और पारदर्शी व्यवस्था के जरिए सरकारी संस्थान भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता हासिल कर सकते हैं।


https://ift.tt/MmfG8cs

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *