[current_date format=”l, F j, Y”]

Breaking News
🚀 DNI News: प्रयागराज से लेकर वैश्विक स्तर तक की हर बड़ी खबर, सबसे पहले! 🔥 Big Breaking: [display-posts posts_per_page=”5″ include_excerpt=”false” image_size=”none”] – अभी पढ़ें पूरी खबर हमारी वेबसाइट पर… ✨ DniNews.Live तकनीक और सूचना का आधुनिक संगम। 📢 ताज़ा अपडेट: dninews.live पर जुड़ें रहें सबसे सटीक विश्लेषण के लिए।

‘देश के साथ गद्दारी नहीं करेंगे’:पाकिस्तानी हैंडलर से आतंकियों को मिलवाने वाला गिड़गिड़ा रहा, दुबई से दे रहा सफाई


                 'देश के साथ गद्दारी नहीं करेंगे':पाकिस्तानी हैंडलर से आतंकियों को मिलवाने वाला गिड़गिड़ा रहा, दुबई से दे रहा सफाई

‘देश के साथ गद्दारी नहीं करेंगे’:पाकिस्तानी हैंडलर से आतंकियों को मिलवाने वाला गिड़गिड़ा रहा, दुबई से दे रहा सफाई

लखनऊ सहित कई शहरों को दहलाने की साजिश रच रहे 4 संदिग्ध आतंकवादियों को ATS ने पकड़ा है। इन्हें पाकिस्तान से ऑफर था- जितनी दहशत फैलाओगे, उतना पैसा मिलेगा…। पाकिस्तानी हैंडलर अबू बकर से लिंक जोड़ने वाला संदिग्ध आतंकी आकिब खान अभी पकड़ में नहीं आया है। मेरठ का रहने वाला आकिब दुबई में है, वहां से सोशल मीडिया पर गिड़गिड़ा रहा है। सफाई दे रहा है कि ‘हमारा देश है, हम अपने देश के साथ गद्दारी नहीं करेंगे, न ईमान बेचेंगे। आतंकवादी का ठप्पा मत दो, जो गुनहगार है उनको पकड़ो।’ आकिब सोशल मीडिया पर चर्चित चेहरा है। उसके इंस्टा पर 40 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। आकिब खान के AK-47 को खिलौना बताने के मामले में बिजनौर के दो पुलिसवालों पर कार्रवाई हो चुकी है। पढ़िए रिपोर्ट… आकिब बोला- ईमान नहीं बेचेंगे
दुबई में बैठे आकिब ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया। लिखा- मेरे बारे में प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है कि मैं आतंकवादी हूं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। फंडिंग करने और लड़के तैयार करने जैसा भी कुछ नहीं है। दुबई में पुलिस से बचने को बैठा हूं… ऐसा कुछ नहीं है। मैं यहां 2019 से रहता हूं, गाड़ी चलाता हूं। ये कह रहे हैं कि मैंने उनकी बात कराई, तो उनके पास बात कराने का कोई सुबूत होना चाहिए। कॉल रिकार्डिंग होना चाहिए कि मैंने किससे बात कराई है। उसकी जांच की जाए। हमारा देश है, हम अपने देश के साथ गद्दारी नहीं करेंगे, न ईमान बेचेंगे। 5-10 हजार रुपए के लिए हम इमान नहीं बेचते। 5 दिन में 3 वीडियो किए हैं शेयर
संदिग्ध आतंकी आकिब ने पिछले 5 दिन में सोशल मीडिया पर 3 वीडियो शेयर किए। आकिब एक साथ इंस्टाग्राम पर 3 अकाउंट रन करता है। जहां उसने अपनी सफाई के ये वीडियो पोस्ट किए हैं। सभी में उसने खुद को निर्दोष बताया है। देश से प्यार…गर्दन कटा दूंगा, झुकूंगा नहीं
एक वीडियो में आकिब ने ये भी कहा कि जो लोग मेरे बारे में अनाप-शनाप बोल रहे हैं, मुझ पर आतंकवादी का ठप्पा लगा रहे हैं, इनके वीडियो भी मेरे पास हैं। मेरे ऊपर लग रहे इल्जाम सरासर गलत हैं। मुझे अपने देश से बहुत प्यार है, पठान हूं, मैं गर्दन कटा दूंगा लेकिन झुकूंगा नहीं। मुझे अपने देश से बहुत प्यार है। किसी का कोई सवाल है, वो मुझसे पूछे, मैं उसका जबाव दूंगा। पीएम-सीएम से विनती की
एक वीडियो में वह कह रहा है कि मैं योगी जी और मोदी जी से विनती करता हूं- मेरा इन सबसे कोई लेना-देना नहीं है। मेरे पास सारे पुलिसवालों के नंबर हैं। तब भी मैंने हकीकत बयां की थी, अब भी हकीकत ही बोलूंगा। गाड़ी चलाता हूं, अच्छे घर से बिलांग करता हूं। गाड़ी चलाकर अपना पेट पालता हूं, अपना घर चलाता हूं। मेहनत की रोटी खाते हूं, ये आतंकवादी का ठप्पा मत दो, जो गुनहगार है उनको जाकर पकड़ो। अब पूरा मामला जानिए… यूपी ATS ने पकड़े हैं 4 आतंकी
2 अप्रैल को यूपी एटीएस ने आतंकी साकिब उर्फ डेविल, विकास गहलावत उर्फ रौनक, लोकेश उर्फ बाबू उर्फ पपला पंडित और अरबाब को गिरफ्तार किया। इनके पास से केमिकल से भरा कैन, 7 मोबाइल फोन, 24 पंपलेट और आधार कार्ड बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया कि साकिब इस गिरोह का सरगना है। उसने बताया कि आकिब ने ही उसका संपर्क पाकिस्तानी हैंडलर अबू बकर से कराया था। एक के बाद एक कई शहरों को दहलाने की थी साजिश
एटीएस ने लखनऊ से पकड़े गए चारों आरोपियों को रिमांड पर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि लखनऊ के बाद कई शहरों में धमाके करने की साजिश थी। वारदात के बाद प्रदेश से बाहर निकलने के निर्देश पाकिस्तानी हैंडलर्स ने दिए थे। संदिग्ध आतंकियों के मोबाइल फोन से कई ऑडियो क्लिप भी मिली हैं। ये ऑडियो रिकॉर्डिंग पाकिस्तानी हैंडलर्स ने साकिब को भेजी थीं, जिनमें विस्फोट से पहले की पूरी मूवमेंट की जानकारी थी। इतना ही नहीं, विस्फोट के बाद बने हालात के वीडियो भी भेजने के निर्देश दिए गए थे। सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स न सिर्फ कॉल पर बात करते थे, बल्कि ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजकर रेकी, टारगेट और हमले के तरीके समझाते थे। अब जानिए ATS इन चारों लड़कों तक कैसे पहुंची? बिजनौर के दो पुलिसवालों पर हो चुकी है कार्रवाई इस केस में दो पुलिसवालों पर कार्रवाई हो चुकी है। दरअसल नजीबाबाद थाने में 23 नवंबर 2025 को मैजुल, आकिब और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले की विवेचना तत्कालीन थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह मलिक को सौंपी गई। थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने मैजुल से संपर्क किया। उसने वीडियो कॉल पर आकिब से उनकी बात करवाई। आकिब ने उन्हें टाल दिया। कहा कि जिसे AK-47 समझा जा रहा है, वह असल में खिलौना है। हैंड ग्रेनेड के सवाल पर उसने कहा कि वह परफ्यूम की बोतल है। उन्होंने उसकी बात मान ली और मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। इसमें दोनों को क्लीनचिट दे दी। 5 अप्रैल को एसएसपी ने नजीबाबाद के थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह मलिक को सस्पेंड और सीओ नितेश प्रताप सिंह को लाइन में अटैच कर दिया। ——————- ये खबर भी पढ़ें… AK-47 को खिलौना बताने वाला इंस्पेक्टर सस्पेंड:हैंडग्रेनेड को परफ्यूम बोतल बताई; बिजनौर में संदिग्ध आतंकी को दी थी क्लीनचिट दुबई में रहने वाले यूपी के संदिग्ध आतंकी आकिब खान के AK-47 को खिलौना बताने के मामले में बिजनौर के इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह मलिक को सस्पेंड कर दिया गया है। सीओ नितेश प्रताप सिंह को भी हटाकर पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है। दरअसल, बिजनौर के मैजुल का छह महीने पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह मेरठ के आकिब के साथ नजर आया था। पढ़ें पूरी खबर


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein