DniNews.Live

देवरिया युवक ने मुख्यमंत्री पर की अभद्र टिप्पणी:वीडियो सामने आने पर पुलिस हुई एक्टिव, आरोपी को किया गिरफ्तार

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज उपनगर में मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, मझौलीराज वार्ड नंबर 3 निवासी गोल्डन (पुत्र शहजादे) ने कथित तौर पर मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आया। वीडियो की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और जांच शुरू कर दी। देर रात मझौलीराज चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक इंद्रेश कुमार ने आरोपी युवक गोल्डन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, युवक स्थानीय निवासी है और उससे पूछताछ की जा रही है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रति अभद्र टिप्पणी करने के मामले में युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी के साथ करें और किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री साझा करने से बचें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *