Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

देवरिया में भाजपा ने स्थापना दिवस मनाया:कार्यकर्ताओं के समर्पण को बताया पार्टी की ताकत


                 देवरिया में भाजपा ने स्थापना दिवस मनाया:कार्यकर्ताओं के समर्पण को बताया पार्टी की ताकत

देवरिया में भाजपा ने स्थापना दिवस मनाया:कार्यकर्ताओं के समर्पण को बताया पार्टी की ताकत

देवरिया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का स्थापना दिवस सोमवार को जिला मुख्यालय के औरा चौरी स्थित पार्टी कार्यालय पर मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर सदर सांसद शशांक मणि ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भाजपा को एक सतत चलने वाला संगठन बताया, जिसकी नींव कार्यकर्ताओं के समर्पण पर टिकी है। सांसद ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता निस्वार्थ सेवा, समर्पण और सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पार्टी के संकल्प को राष्ट्र के पुनर्निर्माण से जोड़ते हुए कहा कि भाजपा भारतीय संस्कृति और मूल्यों को पुनर्स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। पूर्व सांसद डॉ. रमापति त्रिपाठी ने जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा को कार्यकर्ताओं के संघर्ष, बलिदान और राष्ट्रनिष्ठा का परिणाम बताया। उन्होंने उल्लेख किया कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है और ‘एकात्म मानववाद’ के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। डॉ. त्रिपाठी ने पार्टी की पंचनिष्ठा—राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, सकारात्मक पंथनिरपेक्षता, गांधीवादी समाजवाद और मूल्य आधारित राजनीति—पर भी प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी दल है, जो भारत को मजबूत, समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी आधुनिक सोच के साथ भारतीय परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे, मारकंडे शाही, अनिरुद्ध मिश्रा और अंतर्यामी सिंह ने भी संबोधित किया। जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान पंडित गिरीश चंद्र तिवारी, डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, काली प्रसाद, विशंभर मिश्रा, प्रेम अग्रवाल, संजय सिंह एडवोकेट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *