DniNews.Live

देवरिया में नाले की मरम्मत, गुणवत्ता पर उठे सवाल:ठेकेदार पर पुराने और घटिया ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

देवरिया में नगर पालिका द्वारा गोरखपुर ओवरब्रिज के पास कराए जा रहे नाले की मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर मानक विहीन तरीके से काम करने और पुराने व घटिया ईंटों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। यह नाला शहर के जल निकासी तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से बारिश का पानी मुख्य नालों तक पहुंचता है, खासकर बरसात के दौरान ओवरब्रिज और आसपास की सड़कों का पानी भी इसी नाले से होकर गुजरता है। ऐसे में इसकी मजबूती और गुणवत्ता बेहद आवश्यक मानी जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि निर्माण कार्य में नई और गुणवत्तापूर्ण सामग्री के बजाय पुराने ईंटों का दोबारा उपयोग किया जा रहा है। इससे नाले के जल्द क्षतिग्रस्त होने का खतरा है, जिससे भविष्य में जलभराव की समस्या और गंभीर हो सकती है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि कार्य के दौरान तकनीकी मानकों और गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। यदि इस पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले मानसून में शहरवासियों को जलजमाव और बदहाल सड़कों की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से निर्माण कार्य की तत्काल जांच कराने और मानक के अनुरूप ही कार्य सुनिश्चित कराने की मांग की है। हालांकि, इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। शहरवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्माण की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ, तो वे इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन भी कर सकते हैं। उनका कहना है कि लापरवाही का खामियाजा पूरे शहर को भुगतना पड़ेगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *