[current_date format=”l, F j, Y”]

Breaking News
🚀 DNI News: प्रयागराज से लेकर वैश्विक स्तर तक की हर बड़ी खबर, सबसे पहले! 🔥 Big Breaking: [display-posts posts_per_page=”5″ include_excerpt=”false” image_size=”none”] – अभी पढ़ें पूरी खबर हमारी वेबसाइट पर… ✨ DniNews.Live तकनीक और सूचना का आधुनिक संगम। 📢 ताज़ा अपडेट: dninews.live पर जुड़ें रहें सबसे सटीक विश्लेषण के लिए।

देवरिया में दलित किशोरी की हत्या में 2 आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल ठीक कराने जाते समय रास्ते में किया हमला, प्रेम संबंध में शक बना कत्ल की वजह


                 देवरिया में दलित किशोरी की हत्या में 2 आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल ठीक कराने जाते समय रास्ते में किया हमला, प्रेम संबंध में शक बना कत्ल की वजह

देवरिया में दलित किशोरी की हत्या में 2 आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल ठीक कराने जाते समय रास्ते में किया हमला, प्रेम संबंध में शक बना कत्ल की वजह

देवरिया में नौतन हथियागढ़ गांव में दलित किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। घटना शनिवार रात की है। किशोरी अपने भाई अनीश और बड़ी बहन गुड़िया के साथ मोबाइल ठीक कराने सहोदर पट्टी चौराहे जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उस पर हमला कर दिया गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
ननिहाल आने-जाने के दौरान हुई थी पहचान पुलिस जांच में सामने आया कि शहबाजपुर निवासी आदित्य सिंह उर्फ शिवम सिंह का ननिहाल नौतन हथियागढ़ गांव में है। इसी कारण उसका गांव में आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान उसकी पहचान गांव की इंटर की छात्रा अंजलि से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। शक के चलते बढ़ा विवाद, फिर कर दी हत्या बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से आदित्य किशोरी पर शक करने लगा था। इसी बात को लेकर वह उसे डांटता-फटकारता था। शनिवार रात उसने अपने साथी राकेश कुमार गौड़ के साथ मिलकर किशोरी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
कुशीनगर के रास्ते बिहार भागने की फिराक में थे आरोपी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पटनवा पुल के पास उस समय गिरफ्तार किया, जब वे कुशीनगर के रास्ते बिहार भागने की फिराक में थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया। पोस्टमार्टम के बाद नम आंखों से हुआ अंतिम संस्कार रविवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में परिजन शव को गांव लेकर पहुंचे। सोमवार शाम करीब 8 बजे छोटी गंडक नदी के किनारे पिता मलखा प्रसाद ने बेटी को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान मां मनसा देवी, भाई अंकित, अनीश और बहन गुड़िया का रो-रोकर बुरा हाल था। वहां मौजूद ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस बोली- दोषियों को दिलाएंगे कड़ी सजा पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी साक्ष्यों को मजबूत करते हुए आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein