DniNews.Live

देवरिया में ईद पर ट्रैफिक डायवर्जन:सुबह 6 बजे से लागू होंगे नियम, पुलिस बल तैनात

देवरिया में ईद पर्व के मद्देनजर शनिवार को जिला मुख्यालय पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था सुबह 6 बजे से नमाज समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। जिले की सभी मस्जिदों और ईदगाहों पर भी दरोगा के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने विभिन्न मार्गों से आने वाले भारी और हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते निर्धारित किए हैं। कसया मार्ग की ओर से शहर में प्रवेश करने वाले सभी भारी वाहनों को बालाजी मंदिर तिराहा से सोमनाथ मंदिर मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह, गोरखपुर मार्ग से आने वाले भारी वाहनों को इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप तिराहा से सोमनाथ मार्ग पर मोड़ा जाएगा। सलेमपुर मार्ग से आने वाले भारी वाहनों को रुद्रपुर मोड़ तिराहा से कतरारी मार्ग की ओर भेजा जाएगा। पिपरपाती चौराहा से किसी भी भारी वाहन को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी; उन्हें सोनूघाट या धनौती नहर मार्ग से होकर जाना होगा। अमेठी तिराहा से भी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और उन्हें कतरारी मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, कसया पशु अस्पताल क्षेत्र से नमाज समाप्ति तक कोई भी चार पहिया या तीन पहिया वाहन मालवीय रोड की ओर नहीं जा सकेगा। सभी डायवर्जन प्वाइंट्स पर दरोगा के साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करेंगे। क्षेत्राधिकारी सदर संजय रेड्डी ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें, ताकि ईद पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *