DniNews.Live

देवरिया में आशा वर्कर्स का प्रदर्शन:2019 से लंबित भुगतान पर नाराजगी, कहा- समस्याएं न सुलझीं तो आंदोलन होगा तेज

देवरिया। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन एएसडीएम को सौंपा। यूनियन ने बताया कि 24 मार्च 2026 को प्रस्तावित प्रदर्शन की सूचना पहले ही प्रशासन को दे दी गई थी। यूनियन पदाधिकारियों के अनुसार, प्रदेश स्तर पर उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई वार्ता के बाद 55 दिनों तक चला आंदोलन समाप्त किया गया था। उस समय सरकार ने अधिकांश मांगों पर सहमति जताई थी और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित कर आगे वार्ता का आश्वासन दिया था। हालांकि, अब तक तीसरे चरण की वार्ता नहीं हो सकी है, जिससे आशा कार्यकर्ताओं में नाराजगी बनी हुई है। 2019 से भुगतान लंबित, अनियमितताओं के आरोप यूनियन की अध्यक्ष नम्रता मालवीय ने बताया कि वर्ष 2019 से 2024 तक की बड़ी राशि का भुगतान अभी तक लंबित है। इसके अलावा 2024-25 के लिए जारी प्रोत्साहन राशि का अधिकांश हिस्सा भी कार्यकर्ताओं तक नहीं पहुंचा है। जहां भुगतान हुआ है, वहां भी अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं। अवैध वसूली और पारदर्शिता की कमी का आरोप ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि प्रदेश के कई हिस्सों में आशा कार्यकर्ताओं से अवैध वसूली की जा रही है। शिकायत करने पर उन्हें डराया-धमकाया जाता है। यूनियन ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्तर पर भुगतान का विवरण सार्वजनिक नहीं किया जाता, जिससे पारदर्शिता की कमी बनी हुई है। स्वास्थ्य योजनाओं का भुगतान भी अटका आयुष्मान कार्ड, टीबी, फाइलेरिया, कुष्ठ रोग, टीकाकरण और अन्य स्वास्थ्य अभियानों से जुड़े कार्यों का भुगतान भी लंबे समय से लंबित है। यूनियन ने वैक्सीन कोरियर कार्य का पारिश्रमिक न मिलने पर भी सवाल उठाए। आंदोलन तेज करने की चेतावनी यूनियन की उप सचिव प्रभावती देवी ने चेतावनी दी कि यदि लंबित भुगतान, भ्रष्टाचार पर रोक और उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने सरकार से जल्द वार्ता कर समस्याओं के समाधान की मांग की। कई कार्यकर्ता रहीं मौजूद प्रदर्शन के दौरान सुमन, किरण सिंह, रंजना देवी, कमला देवी, मंजू देवी, नीतू, गीता, रिंकी, दुर्गावती देवी, सुमन देवी, चिंता देवी, लालमती, नीतू देवी, कुसुम देवी, रामवती देवी, सुनीता, आशा, लक्ष्मी सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *